Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
436929300 रुपये की हीरे की अंगूठी पहनाकर फुटबॉलर रोनाल्डो ने की सगाई, जानें इसकी खासियत?
Cristiano Ronaldo's Engagement Ring Worth : दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल फुटबॉलरों में से एक क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने आखिरकार अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोड्रिग्ज से सगाई कर ली है। यह खबर आते ही सोशल मीडिया और फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। रोनाल्डो ने सोमवार को सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की आधिकारिक घोषणा की, जिसके साथ ही उनकी होने वाली पत्नी की डायमंड इंगेजमेंट रिंग की कीमत ने सबका ध्यान खींच लिया।

सोशल मीडिया पर अनाउंसमेंट और वायरल तस्वीर
सगाई की खबर की पुष्टि खुद रोनाल्डो और जॉर्जिना ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर तस्वीरें शेयर करके की। जॉर्जिना ने एक फोटो पोस्ट की जिसमें वह रोनाल्डो का हाथ थामे हुए हैं और उनके हाथ में एक बड़ी और चमकदार हीरे की अंगूठी साफ दिखाई दे रही है। तस्वीर में जॉर्जिना का चेहरा खुशी से दमक रहा था, जबकि रोनाल्डो ने हमेशा की तरह स्टाइलिश लुक अपनाया हुआ था।
करोड़ों की है डायमंड रिंग की कीमत
जॉर्जिना रोड्रिग्ज की इंगेजमेंट रिंग पर सभी की नजरें टिक गईं, क्योंकि यह सिर्फ खूबसूरत ही नहीं बल्कि बेहद महंगी भी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस डायमंड रिंग की संभावित कीमत लगभग 40 करोड़ रुपये से भी अधिक है।
पिपल मैग्जीन के अनुसार, रिंग का वजन लगभग 37 कैरेट है, जिसकी मार्केट वैल्यू करीब 3.7 मिलियन पाउंड यानी भारतीय मुद्रा में 43 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
लोरेल डायमंड्स का कहना है कि यह ओवल-कट डायमंड है, जिसका कैरेट साइज 15 से 20 के बीच हो सकता है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 1.5 मिलियन पाउंड यानी लगभग 15 करोड़ रुपये है।
ज्वेलरी एक्सपर्ट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जूलिया चाफे का अनुमान है कि यह रिंग लगभग 35 कैरेट की है और इसकी कीमत 2.2 मिलियन पाउंड (करीब 22 करोड़ रुपये) तक हो सकती है।
इन अलग-अलग अनुमानों के बावजूद यह साफ है कि यह रिंग करोड़ों में है और दुनिया के सबसे चर्चित इंगेजमेंट रिंग्स में से एक बन चुकी है।
9 साल पुराने रिश्ते का नया मोड़
रोनाल्डो और जॉर्जिना का रिश्ता लगभग 9 साल पुराना है। दोनों की पहली मुलाकात 2016 में हुई थी, जब जॉर्जिना स्पेन में एक लक्जरी स्टोर में काम कर रही थीं और उस समय रोनाल्डो रियल मैड्रिड के लिए खेल रहे थे। मुलाकात के बाद दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे और जल्दी ही ये रिश्ता गहरा हो गया।
रोनाल्डो और जॉर्जिना के अब तक दो बच्चे हैं। इसके अलावा रोनाल्डो के तीन बच्चे सरोगेसी के जरिए हुए हैं, यानी कुल मिलाकर उनके पांच बच्चे हैं। शादी से पहले भी यह कपल कई पब्लिक इवेंट्स में साथ नजर आ चुका है और जॉर्जिना, रोनाल्डो के परिवार के बेहद करीब हैं।
शादी को लेकर लंबे समय से अटकलें
पिछले कई सालों से दोनों की शादी को लेकर खबरें आती रही हैं, लेकिन रोनाल्डो ने कभी भी इस पर कोई ठोस बयान नहीं दिया था। कई बार उन्होंने इंटरव्यू में कहा कि वे सही समय का इंतजार कर रहे हैं। अब उनकी सगाई के बाद फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही दोनों की शादी की तारीख भी सामने आ जाएगी।
मॉडल है जॉर्जिना रोड्रिग्ज
जॉर्जिना रोड्रिग्ज फैशन और लग्जरी ब्रांड्स के लिए जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं और वह अक्सर महंगे आउटफिट्स और ज्वेलरी में नजर आती हैं। इस बार उनकी डायमंड इंगेजमेंट रिंग ने उनके ग्लैमरस इमेज में चार चांद लगा दिए हैं।



Click it and Unblock the Notifications
