Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
मैटरनिटी फैशन में भी आगे निकली Rubina Dilak, बेबी बंप के साथ दिखाया कूल अंदाज
Rubina Dilaik maternity Look: रुबीना दिलैक इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी फेज को एंजॉय कर रही हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस प्रेग्नेंसी में भी अपने स्टाइल स्टेटमेंट से हर किसी को हैरान कर रही हैं। अपनी एक्टिंग स्किल्स और फैशन सेंस के लिए जाने जानी वाली रुबीना इन दिनों प्रेग्नेंसी में भी फैशन गोल सेट कर रही हैं। उनके मेटरनिटी लुक ने तो बी-टाउन की एक्ट्रेसेस को भी पीछे छोड़ दिया है।
बता दें कि रुबीना और उनके पति अभिनव शुक्ला ने 16 सितंबर 2023 को अपनी 'खुशखबरी' की घोषणा की थी। दोनों बहुत खुश हैं, क्योंकि वे अपने होने वाले बच्चे को अपनी बाहों में लेने के लिए इंतजार कर रहे हैं। आइए देखते हैं एक्ट्रेस के अभी तक के सबसे कूल मैटरनिटी फैशनेबल लुक।

ब्लैक वन-पीस बॉडी सूट
रुबीना दिलैक ने इंस्टाग्राम में कुछ समय पहले ऑल-ब्लैक आउटफिट में फोटो शेयर की थी। इसमें रुबीना ब्लैक कलर के वन-पीस बॉडीसूट में नजर आ रही थी, जो उनके फिगर को खूबसूरती से निखार रहा था। उन्होंने इसे ब्लैक कलर की हाफ स्लीव्स वाली लॉन्ग लेदर की जैकेट के साथ जोड़ा था। सॉफ्ट कर्ली हेयर, सटल ब्लश्ड मेकअप, एक ब्रेसलेट और फेदर-स्टाइल वाले चमकदार झुमके उनके लुक को निखार रहे थे। हालांकि इस आउटफिट्स में रुबीना के बेबी बंप ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा।

सिंपल ट्रेडिशनल लुक
गणेश चतुर्थी के मौके पर रुबीना ने व्हाइट कलर की सिंपल पैंट के साथ लाइट ब्लू कलर की चिकनकारी कढ़ाई वाली कुर्ती में तस्वीरें शेयर की थी। जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थी। डेवी बेस मेकअप, खुले बाल और ऑक्सीडाइज़्ड ज्वेलरी पहनी हुई थी। घर में पूजा के दौरान आप भी ये लुक फॉलो कर सकते हैं।

हॉल्टर-नेक ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट
रुबीना दिलैक ने लॉस एंजेलिस में अपने वेकेशन की फोटोज शेयर की थी। रुबीना ब्लू कलर की हॉल्टर नेक ड्रेस चुनी थी, जो दोनों तरफ से ओवरलैप थी। एक स्लीक पोनीटेल, क्लासी शेड्स और कम्फर्टेंबल वॉक के लिए उन्होंने क्रॉक शूज पहने हुए थे। आप भी वैकेशन पर ये लुक अपना सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
