Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Celebrity Fashion: साइना नेहवाल के 5 लुक्स जो वेस्टर्न और ट्रेडिशनल दोनों में लगा देते हैं चार चांद
Celebrity Fashion: साइना नेहवाल अपने तलाक की खबरों की वजह से चर्चा में आ गई हैं। बैडमिंटन स्टार ने खुद अपनी इंस्टा स्टोरी पर तलाक अनाउंस किया जिसके बाद से सोशल मीडिया पर साइना छा गई हैं। साइना नेहवाल और पी कश्यप की शादी 7 साल पहले हुई थी और अब दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है। लोगों के दिमाग में ये सवाल तो जरूर है कि आखिर कपल अलग क्यों हुए। वहीं सोशल मीडिया पर साइना अपने फैशन सेंस को लेकर भी छाई रहती हैं। बैडमिंटन कोर्ट पर जितनी फुर्ती और आत्मविश्वास के साथ साइना नेहवाल छा जाती हैं, ठीक वैसी ही छाप वह फैशन की दुनिया में भी छोड़ती हैं।
चाहे कोई रेड कार्पेट इवेंट हो या फिर कोई पारंपरिक फंक्शन, साइना का स्टाइल हमेशा चर्चा में रहता है। उनका फैशन सेंस इस बात का बेहतरीन उदाहरण है कि कैसे वेस्टर्न और ट्रेडिशनल आउटफिट्स को बैलेंस करके एक रॉयल और एलिगेंट लुक क्रिएट किया जा सकता है। आइए नजर डालते हैं उनके ऐसे 5 स्टनिंग लुक्स पर जो हर फैशन लवर के लिए इंस्पिरेशन हैं।

1. एथनिक ग्रेस: विथ ब्लैक साड़ी
साइना नेहवाल अपने फैशन स्टेटमेंट के लिए भी जानी जाती हैं। खेल में अव्वल साइना साड़ी में गजब की खूबसूरत दिखती हैं। साइना ने इस ब्लैक साड़ी को पहनकर सबका ध्यान खींचा। इस लुक को और भी ज्यादा अट्रैक्टिव बनाने के लिए साइना ने साड़ी के साथ ब्लेजर पहना हुआ था जिसमें वो बहुत हसीन लग रही थीं।
2. फ्यूजन स्टाइल: इंडो-वेस्टर्न लुक
साइना ने ब्लू कलर का जो आउटफिट पहना हुआ है वो उन पर बहुत सूट कर रहा है। साइना ने इस फोटो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा- फैशन बदलता रहता है, लेकिन स्टाइल हमेशा रहता है। बात भी सही है उनका ये लुक ट्रेंडी भी था और ट्रेडिशनल टच भी लिए हुए।
3. पावर ड्रेसिंग: ब्लेजर सूट विद ट्विस्ट
साइना का लुक भी खूब वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने इनर के तौर पर ट्रेडिशनल बनारसी टॉप कैरी किया था। यह लुक मॉडर्न और देसी का परफेक्ट मिक्स था। आप भी इस लुक को ट्राई कर सकते हैं।
4. सिंपल एंड एलिगेंट: कुर्ता-पलाजो लुक
ट्रेडिशनल और वेस्टर्न दोनों ही लुक्स में साइना का आत्मविश्वास, ग्रेस और एक्सपेरिमेंटल अप्रोच साफ झलकता है। साइना ने पीले रंग का कुर्ता और प्लाजो पहना हुआ है जिसके साथ उन्होंने कानों में झुमके पहने हुए हैं। मिनिमम मेकअप साइना का ये लुक काफी शानदार लग रहा है। यह लुक हर रोज के लिए भी इंस्पिरेशन है और फेस्टिव मूड के लिए भी।
5. ग्लैमरस गेटअप: वेस्टर्न गाउन में रेड कार्पेट लुक
साइना नेहवाल न सिर्फ बैडमिंटन की क्वीन हैं, बल्कि फैशन की दुनिया में भी उनका स्टाइल हर किसी को इंस्पायर करता है। एक इंटरनेशनल इवेंट में साइना ने ऑफ-शोल्डर मरून गाउन पहना, ऊपर से जैकेट वियर की हुई है।
इस लुक में उनका ग्लैम अवतार देखकर फैन्स दंग रह गए। न्यूड मेकअप और वेवी हेयर ने उनके लुक को परफेक्ट टच दिया।



Click it and Unblock the Notifications