Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
ईद से पहले सलमान खान की मां ने गिफ्ट की राम जन्मभूमि की खास भगवा घड़ी, लाखों में है कीमत जानें खासियत
Salman Khan wears Ram Janmabhoomi special edition watch worth : बॉलीवुड के नए 'सिंकदर' सलमान खान एक बार फिर ईद पर अपनी फिल्म 'सिकंदर' लेकर आ रहे हैं। फिल्म से पहले ही सलमान अपने बयानों से, अपने स्टाइल से सुर्खियों में बने हुए हैं। अब सलमान खान ने अपनी मां की गिफ्ट की एक खास घड़ी के चलते सुर्खियां बटोरी हैं। सलमान खान की लिमिटिड एडिशन घड़ी की खासियत यह है कि इसमें अयोध्या का राम मंदिर नजर आ रहा है। इस घड़ी में अयोध्या के राम मंदिर के साथ-साथ बजरंग बली भी बैठे दिख रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं सलमान की इस घड़ी की कीमत कितनी है।
सलमान, जो घड़ियों के शौकीन हैं, अपनी शानदार और महंगी घड़ियों के लिए जाने जाते हैं। यह लिमिटेड एडिशन राम जन्मभूमि घड़ी ऑरेंज यानी भगवा रंग के स्ट्रैप के साथ है। सलमान से पहले इस लिमिटिड एडिशन घड़ी में अभिषेक बच्चन को भी देखा गया था। यह घड़ी प्रसिद्ध ब्रांड Jacob & Co. की है और इसे 'Epic X Ram Janmabhoomi Titanium Edition 2' नाम दिया गया है। Ethos वेबसाइट के अनुसार, इस शानदार घड़ी की कीमत ₹61 लाख है।

घड़ी की खासियत
Jacob & Co. की यह घड़ी विरासत और भव्यता का अनूठा संगम है। इसकी केस पर बनी नक्काशी राम जन्मभूमि की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है। डायल पर अयोध्या मंदिर का बारीकी से उकेरा हुआ चित्र है, जबकि बेजल और डायल पर हिंदू देवी-देवताओं के पवित्र मंत्र अंकित हैं। इस घड़ी के दुनिया भर में केवल 49 पीस ही बनाए गए हैं, और सलमान खान उनमें से एक के मालिक हैं। 9 बजे की जगह पर घड़ी में मंदिर की आकृति है, जबकि 3 बजे की जगह पर भगवान राम और हनुमानजी की छवि है। 6 बजे के नीचे जय श्री राम की पवित्र नक्काशी की गई है। घड़ी में मिनट रिंग और बैटन हैंड्स के सिरे पर भगवा रंग के शेड्स हैं।
सलमान खान को घड़ियों का काफी शौक है और वह अक्सर लग्जरी वॉचेज में इंवेस्ट करते हैं। इससे पहले भी उन्हें एक ऐसी लग्जरी वॉच में देखा गया था, जिसकी कीमत 4.5 करोड़ रुपए थी।



Click it and Unblock the Notifications
