Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है
Retro is the New Glam: संगीता बिजलानी से सीखें कैसे 90s ब्लाउज स्टाइल आज भी है सुपरहिट!
Sangeeta Bijlani Blouse Designs: हमेशा से कहा जाता है कि फैशन हमेशा एक चक्र की तरह घूमता है जो कभी पुराना लगता है, वही ट्रेंड बनकर दोबारा लौट आता है। बात बॉलीवुड सेलिब्रिटी की हो तो उनके फैशन स्टाइल हमेशा ट्रेंड में रहते हैं। आज हम बात करने जा रहे हैं संगीता बिजलानी के स्टाइलिश ब्लाउज डिजाइन्स की जो एथनिक में भी आपको बोल्ड ग्लैमर लुक देंगे। 90 के दशक का वही क्लासिक, एलिगेंट और ग्रेसफुल ब्लाउज स्टाइल एक बार फिर वापसी कर चुका है और इस रेट्रो रिवाइवल को और भी खास बना रही हैं बॉलीवुड की फैशन आइकन संगीता बिजलानी।
सलमान खान की एक्स-गर्लफ्रेंड और 90s की स्टाइल क्वीन मानी जाने वाली संगीता का स्टाइल आज भी फैशन प्रेमियों के लिए इंस्पिरेशन है। चाहे वो डीप बैक ब्लाउज हो या स्लीक फिटिंग कट्स, उनका हर लुक आज भी उतना ही फ्रेश और ग्लैमरस लगता है जितना तीन दशक पहले था। अगर आप अपनी सिंपल साड़ियों को नया ट्विस्ट देना चाहती हैं, तो इन रेट्रो ब्लाउज डिजाइनों से जरूर लें आइडिया। आइए एक नजर डालते हैं संगीता बिजलानी के कुछ रेट्रो-ग्लैम ब्लाउज स्टाइल्स पर।

1. डीप नैक ब्लाउज
संगीता का सिग्नेचर स्टाइल रहा है डीप कट बैक ब्लाउज, जिसमें डोरी या कढ़ाई वाली बॉर्डर होती थी। ये लुक आज भी फंक्शन और पार्टी में शानदार लगता है। लंहगा हो या साड़ी हर किसी के लिए ये बेस्ट हैं।
2. नेट स्लीव वाले ब्लाउज
संगीता बिजलानी की स्टाइल डायरी इस बात का सबूत है कि रेट्रो कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता। उनका रॉयल लुक फुल स्लीव्स नेट या शिफॉन ब्लाउज में देखने को मिलता था, जो हर साड़ी को एलिगेंस लुक दे देता है।
3. हेवी एम्ब्रॉइडरी और मिरर वर्क
अगर आप भी सावन या किसी फेस्टिव सीजन में कुछ हटकर ट्राय करना चाहती हैं, तो इन 90s ब्लाउज डिजाइनों से प्रेरणा लें और अपने लुक को दें एक स्टाइलिश रेट्रो ट्विस्ट दे सकती हैं। इसके लिए मिरर वर्क और गोटा पट्टी बहुत पॉपुलर थे और संगीता ने इन्हें रिच फैब्रिक के साथ बखूबी कैरी किया।
4. स्क्वेयर नेकलाइन
अगर आप मिनिमलिस्ट हैं लेकिन क्लास भी दिखाना चाहती हैं, तो स्क्वेयर नेकलाइन वाला ब्लाउज ट्राय करें। ये रेट्रो स्टाइल बेहद पॉलिश और शालीन लगता है।
5. स्लीवलेस स्टाइल ब्लाउज
संगीता बिजलानी के कुछ स्टाइल्स में उनका स्लीवलेस ब्लाउज डिजाइन भी शामिल है।
ऑफिस जाना हो या कोई फंक्शन हो हर मौके के लिए एक्ट्रेस का ये स्टाइल आप भी ट्राई कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
