Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Sara Ali khan: सारा अली खान के सिजलिंग ब्लाउज डिजाइन्स जिसे साड़ी से लेकर लहंगे पर स्टाइल से करें कैरी
Sara Ali khan-सारा अली खान एक बेहतरीन अदाकारा होने के साथ ही सिंपल-सोबर होने के साथ ही काफी बोल्ड एक्ट्रेस हैं। सारा अली खान के ऊपर हर तरह के आउटफिट अच्छे लगते हैं। सारा अली खान अक्सर सोबर आउटफिट जैसे सलवार सूट, कुर्तियां कैरी करती हुईं देखी जाती हैं, लेकिन साथ ही वो अपने ग्लैमरस अवतार के लिए फेमस हैं। हाल ही में उन्होंने इंडिया काउचर वीक में सिजलिंग आउटफिट में रैंपवॉक किया था।

सारा अली खान के अगर ट्रेडिशनल आउटफिट की बात करें तो उन पर साड़ी से लेकर गरारा और शरारा सभी स्टनिंग लगता है। इनको स्टाइल करने के बाद सारा अली खान में नवाबियत आ जाती है, जो उनके अंदर कूट कूट कर भरी हुई है।

सारा अली खान अपने स्टाइलिश ब्लाउज डिजाइन्स कैरी करने के लिए भी फेमस हैं। वो साड़ी से लेकर लहंगे तक में गॉर्जियस ब्लाउज स्टाइल करती हैं।

सारा अली खान का ब्लाउज के फैशन स्टाइल शानदार है। वो अक्सर सिंपलिसिटी के साथ सिजलिंग ब्लाउज स्टाइल करती हैं।

सारा अली खान के ऑफ शोल्डर ब्लाउज से लेकर ब्रालेट ब्लाउज डिजाइन आप भी अपने लहंगे और साड़ी के साथ बड़े ईजी वे में स्टाइल कर सकती हैं।

सारा अली खान अपने लहंगे के साथ बहुत ही स्टनिंग ब्लाउज कैरी करती हैं। लेकिन उनके ब्लाउज काफी रिवीलिंग भी होते हैं। अगर आप बहुत ज्यादा रिवीलिंग ब्लाउज नहीं स्टाइल करना चाहती हैं तो आप खुद से कस्टमाइज भी कर सकती हैं। अपने अकॉर्डिंग आप सारा अली खान के ब्लाउज को कॉपी कर सकती हैं।

सारा अली खान के ब्लाउज स्टाइल की सबसे खास बात ये है कि वो साड़ी के साथ अलग तरह के और शरारे और लहंगे के साथ अलग तरह के ब्लाउज को स्टाइल करना पसंद करती हैं। वो कभी इसमें मैच नहीं करती हैं। उनको पता होता है कि किस आउटफिट के साथ कौन से डिजाइन का ब्लाउज जाएगा।

आज सारा अली खान का जन्मदिन हैं तो आप भी उनके स्टाइल और आउटफिट से इंस्पिरेशन ले सकती हैं और उनके ब्लाउज डिजाइन को कॉपी कर सकती हैं, जिससे आप बला की खूबसूरत लगने वाली हैं।
Image Courtesy- pinterest.com



Click it and Unblock the Notifications
