Latest Updates
-
Nana Patekar Family: नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन है? पत्नी से रहते थे अलग, कम उम्र में खो दिया था बेटा -
नाना पाटेकर का 75 की उम्र में Cardiac Arrest से निधन, समझिए हार्ट अटैक से कितने अलग होते है इसके लक्षण -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें? यहां देखें 11-19 अक्टूबर की पूरी लिस्ट -
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स -
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज
Sara Tendulkar: सारा तेंदुलकर बनीं दुल्हन! व्हाइट गाउन और लीफ-कट वेल में दिखा परी जैसा लुक, देखें फोटोज
Sara Tendulkar Bridal Photoshoot: शादी का सीजन आते ही ब्राइडल फैशन में नए-नए ट्रेंड देखने को मिलते हैं। हाल ही में पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनके अलग-अलग लुक्स ने फैंस का दिल जीत लिया है। सारा तेंदुलकर के इस फोटोशूट में क्लासिक क्रिश्चियन ब्राइडल स्टाइल के साथ मॉडर्न फैशन का खूबसूरत मेल नजर आया। हल्के मेकअप, फ्लोरल वर्क और खास डिजाइन वाले घूंघट ने उनके पूरे लुक को सॉफ्ट और रॉयल फील दी। उनका यह अंदाज उन ब्राइड्स के लिए खास इंस्पिरेशन है, जो ट्रेडिशनल टच के साथ मॉडर्न और फेयरीटेल लुक चाहती हैं। सोशल मीडिया पर सारा की ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

सारा ने इंस्टा पर किया पोस्ट
सारा ने इस फोटोशूट की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने भाई अर्जुन की शादी की तैयारियों का जिक्र करते हुए अपने वेडिंग प्लान में आए बदलाव की बात कही। उन्होंने बताया कि कभी जिस बड़ी शादी की कल्पना की थी, अब वह विचार एक छोटी और सादगी भरी शादी की तरफ बदल गया है। इसी तरह पेस्टल ब्राइडल लुक की जगह अब लाल रंग ने ले ली है, हालांकि उन्होंने हरे रंग की संभावना भी जताई।
आइवरी-व्हाइट गाउन ने खींचा ध्यान
ब्राइडल फोटोशूट के लिए सारा ने आइवरी-व्हाइट रंग का स्ट्रैपलेस गाउन पहना। यह शेड क्लासिक व्हाइट वेडिंग गाउन की याद दिलाता है, वहीं, गाउन की फिटिंग और फ्लोइंग स्कर्ट ने पूरे लुक को एलिगेंट और ग्लैमरस बनाए रखा। आउटफिट का डिजाइन मिनिमल होने के बावजूद कैमरे के सामने इसका लुक काफी रॉयल नजर आया।
3D फ्लोरल डिटेलिंग ने बढ़ाया ग्लैम
गाउन पर की गई 3D फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी ने इस आउटफिट को खास बना दिया। कमर और स्कर्ट के आसपास उभरे हुए फूलों के डिजाइन ने गाउन में टेक्सचर और डेप्थ जोड़ी। आइवरी रंग के साथ इन फ्लोरल मोटिफ्स ने लुक को रोमांटिक और फेमिनिन टच दिया, बिना इसे जरूरत से ज्यादा हैवी बनाए।
लीफ कटवर्क वाला घूंघट बना खास आकर्षण
पूरे ब्राइडल लुक में सबसे ज्यादा ध्यान सारा के लंबे घूंघट ने खींचा। इस पर पत्तियों और बेलों से प्रेरित लीफ-कटवर्क एम्ब्रॉयडरी नजर आई, जो काफी नाजुक और खूबसूरत थी। घूंघट की लंबाई के साथ इसका बॉटनिकल पैटर्न लुक को ट्रेडिशनल वेइल से अलग और मॉडर्न अंदाज देता है।
सॉफ्ट वेव्स और न्यूड मेकअप ने दिया नेचुरल लुक
लुक को ज्यादा नैचुरल और सॉफ्ट रखने के लिए सारा ने बालों को खुला रखा और उनमें हल्की वेव्स दीं। वहीं ग्लोइंग बेस, सॉफ्ट आई मेकअप और न्यूड-पिंक लिप्स ने उनके चेहरे की नेचुरल खूबसूरती को उभारा। इस सिंपल मेकअप और खुले बालों की वजह से घूंघट और गाउन की डिटेलिंग भी साफ नजर आई।



Click it and Unblock the Notifications
