Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Sarees For Farewell : फेयरवेल पार्टी में दिखना हैं Hot, इन सेलेब्स से ले सकती हैं ट्रेंडी साड़ी आइडियाज
Saree Ideas For Farewell Party: कई स्कूलों में फेयरवेल पार्टी शुरु हो चुकी है। ये दिन हर सीनियर्स के लिए खास होता है। इस दिन वो अपनी स्कूल की लाइफ को पीछे छोड़ कॉलेज लाइफ में प्रवेश करने वाले होते हैं। इस मौके पर सीनियर्स को फेयरवेर पार्टी दी जाती है। इस दिन यंग गर्ल्स में खास क्रेज देखने को मिलता है। पूरे साल स्कूल यूनिफॉर्म में रहने के बाद इस खास दिन लड़कियां साड़ियां पहनती हैं।
अगर आप भी इस साल फेयरवेल पार्टी स्टाइलिश और खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो हम आपके लिए लाएं बी-टॉउन की यंग एक्ट्रेस का बेस्ट साड़ी लुक जिसमें आप काफी खूबसूरत दिखेंगी।

खुशी कपूर
खुशी कपूर अपनी स्टाइलिग की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती है। खुशी की ये खूबसूरत आईस ब्लू साड़ी से इंस्पायर होकर आप भी कुछ ऐसा लुक ट्राय कर सकती है। खुशी ने ओपन हेयर के साथ गले में लाइट पैंडेड चैन पहनी हैं। अगर आप चाहती हैं कि आपके फेयरवेल पार्टी में सबकी निगाहें आप पर ठहर जाए, तो आपके लिए यह लुक बेस्ट है।

सुहाना खान
सुहाना खान की ये नीली साड़ी आपके फेयरवेल लुक में चार चांद लगा सकता है। सिम्पल सी ब्लू साड़ी के बॉर्डर पर लाइट खूबसूरत ड्रॉपर्स के साथ बीडर्स वर्क किया गया है। साड़ी के साथ ही ब्लाउज पर मैचिंग डिटेलिंग वर्क देखने को मिल रहा है। आप भी सुहाना की तरह खुले बाल और ईयरिंग्स के साथ अपना लुक पूरा सकती हैं।

जाह्नवी कपूर
जाह्नवी कपूर की यह नेट की साड़ी भी आपके फेयरवेल पार्टी के लिए बेस्ट लुक साबित हो सकता है। सी-थ्रू फैब्रिक से तैयार इस साड़ी पर पूरा कट दाना वर्क किया गया है। इसके साथ जाह्नवी कपूर ने स्लीव्स लैस ब्लाउज पहला है। और हाई पोनी स्टाइल से अपना लुक कम्प्लीट किया है। आप भी ऐसा कुछ लुक ट्राय कर सकती हैं।

सारा अली खान
अगर आपके पास लास्ट टाइम में कोई साड़ी का बंदोबस्त नहीं हुआ है, तो आप भी मम्मी की कोई फ्लोरल साड़ी के साथ डीप बैक कट ब्लाउज के साथ ओपन पल्लू के साथ पहन सकती हैं। ये आपके लुक को स्टाइलिश बनाएगां।

अनन्या पांडे
अनन्या पांडे की रेड फ्लोरल साड़ी यंग गर्ल्स पर खूब जंचेगी। यह लुक गर्ल्स पर काफी रिफ्रेशिंग सा लगेगा। अनन्या ने साड़ी की मैचिंग का स्वीट हार्ट नेकलाइन वाला स्ट्रेपी ब्लाउज पहना है। आप भी इस साड़ी लुक को अपना फेयरवेल लुक बना सकती हैं।

सारा तेंदुलकर
सारा तेंदुलकर हमेशा अपनी स्टाइलिंग की वजह से फैंस के बीच चर्चा में रहती हैं। सारा की ब्लैक शिमरी साड़ी और ब्लाउज फेयरवेल में आपको ग्लैमर्स लुक देगा।



Click it and Unblock the Notifications
