Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Hina Khan Lehriya Look : सावन में ट्रेडिशन लुक के लिए पहनें लहरिया साड़ी या सूट, हिना खान से लें आइडिया
लहरिया एक पारंपरिक राजस्थानी प्रिंट है, जो अपनी रंग-बिरंगी लहरदार धारियों के लिए जाना जाता है। सावन और तीज जैसे त्योहारों पर इसे पहनने की परंपरा रही है, लेकिन अब यह हर सीज़न का फैशन ट्रेंड बन गया है। टीवी की खूबसूरत और स्टाइलिश एक्ट्रेस हिना खान ने लहरिया प्रिंट की साड़ी और सूट में कई बार अपनी तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं।
इन ट्रेडिशनल वियर में उनका यह लुक बेहद ग्रेसफुल और इंस्पिरेशनल नजर आया। सावन के मौके पर हम आपके लिए हिना खान इंस्पायर्ड लहरिया प्रिंट सूट और साडी डिजाइन लेकर आए हैं, जिन्हें पहनकर आप खूबसूरत लग सकती हैं।

पिंक लहरिया अनारकली सूट
टीवी एक्ट्रेस हिना खान इस तस्वीर में पिंक लहरिया अनारकली सूट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। सूट पर किया गया सिल्वर गोटा-पट्टी काम और स्ट्राइप लहरिया दुपट्टा इसे पारंपरिक के साथ रॉयल टच भी दे रहा है। गोल्डन बॉर्डर और महीन बूटियों ने इस आउटफिट की शान और बढ़ा दी है। हैवी झुमके और स्टेटमेंट रिंग के साथ हिना ने इस लुक को एलीगेंट तरीके से स्टाइल किया है। यह लहरिया सूट सावन या तीज या शादी समारोह जैसे खास मौकों के लिए परफेक्ट विकल्प है। हिना का यह लुक ट्रेडिशनल पहनावे में मॉडर्न ग्रेस का बेहतरीन उदाहरण है

फिरोजी (सी ग्रीन) रंग का लहरिया स्टाइल
इस तस्वीर में हिना खान बेहद खूबसूरत और ग्रेसफुल लग रही हैं। उन्होंने हल्के फिरोजी (सी ग्रीन) रंग का लहरिया स्टाइल सूट पहना है, जिसमें गोल्डन गोटा-पट्टी वर्क और बारीक कढ़ाई का काम किया गया है। कुर्ते की नेकलाइन और आस्तीन पर ज़री वर्क की डिटेलिंग इस लुक को और भी एलिगेंट बना रही है। इस सूट में कुर्ता तो सिंपल है लेकिन सलवार और दुपट्टे पर लहरिया प्रिंट हैं। साथ में सिंपल लेकिन रॉयल दिखने वाला दुपट्टा और स्टेटमेंट नेक चोकर इस आउटफिट को कम्प्लीट कर रहा है। हिना का यह ट्रेडिशनल सूट सावन के लिए बेस्ट हो सकता है।

ऑरेंज और ऑफ-व्हाइट लहरिया प्रिंट की साड़ी
इस तस्वीर में हिना खान ने ट्रेडिशनल और मॉडर्न लुक का खूबसूरत मेल पेश किया है। उन्होंने ऑरेंज और ऑफ-व्हाइट लहरिया प्रिंट की साड़ी पहनी है, जिसमें ब्लैक बॉर्डर और सिल्क पल्लू की डिटेलिंग इसे रॉयल टच दे रही है। साड़ी को उन्होंने डीप बैक कट ब्लाउज के साथ पेयर किया है, जो उनके लुक को ग्लैमरस बना रहा है। हिना ने बालों को क्लासिक बन में बांधा है और बड़े गोल्डन झुमकों के साथ इस लुक को एक्सेसराइज़ किया है। उनका यह अंदाज़ ट्रेडिशनल पहनावे में एक बोल्ड और ग्रेसफुल स्टाइल स्टेटमेंट देने वाला है, जो पार्टी या फेस्टिव लुक के लिए परफेक्ट है। अगर आप वर्किंग वीमन हैं, तो यह लुक आपके स्टाइल में चार-चांद लगा सकता है।

मल्टीकलर लहरिया प्रिंट दुपट्टा
इस तस्वीर में हिना खान का यह ट्रेंडी और ट्रेडिशनल लुक देखने लायक है। उन्होंने येलो कलर का खूबसूरत सूट पहना है, जिस पर रंग-बिरंगे फ्लोरल थ्रेड और मिरर वर्क की कढ़ाई की गई है। इस सूट को हिना ने मल्टीकलर लहरिया प्रिंट के दुपट्टे के साथ स्टाइल किया है, जिसमें गुलाबी और पीले रंग की स्ट्राइप्स और किनारों पर छोटी-छोटी झालरें बेहद प्यारी लग रही हैं। उन्होंने लुक को बड़े झुमकों और खुले बालों के साथ कम्प्लीट किया है। यह आउटफिट हल्दी, तीज या फेस्टिव मौकों के लिए एक परफेक्ट चॉइस है, जो पारंपरिक पहनावे में खुशबू और रंगों की खूबसूरती जोड़ता है।

ग्रीन बंधेज
इस तस्वीर में हिना खान ने पारंपरिक हरी लहरिया साड़ी में बेहद रॉयल और क्लासिक लुक कैरी किया है। साड़ी की सफेद और हरे रंग की धारियां, उस पर महीन बंधेज प्रिंट और गोटा-पट्टी बॉर्डर इस पहनावे को और भी आकर्षक बना रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications
