Latest Updates
-
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन
Latest Blouse Design: सिंपल साड़ियों को दें मॉडर्न ट्विस्ट, सावन में ट्राई करें सेलेब्स स्टाइल
Sawan 2025 Fashion Tips: सावन का महीना सिर्फ भक्ति और परंपरा का नहीं, बल्कि फैशन के लिए भी जाना जाता है। इस महीने में महिलाएं अपने लुक को लेकर कुछ ज्यादा ही चूजी हो जाती हैं। सावन में हरे रंग का कुछ ज्यादा ही महत्व होता है। मगर ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए उस समय परेशानी आ जाती है जब वो सिंपल या कॉटन की ग्रीन साड़ी पहन रही हों।
ऐसे में वो कुछ अलग और स्टाइलिश ब्लाउज के साथ अपनी सिंपल साड़ी लुक को भी ट्रेंडी और खास बना सकती हैं। कुछ ब्लाउज डिजाइन्स के साथ वो अपने साड़ी लुक को बोल्ड ट्विस्ट दे सकती हैं। यकीन मानिए जब आप इस स्टाइल में साड़ी पहनकर ऑफिस जाएंगी तो हर कोई आपकी पर्सनैलिटी से इंप्रेस तो हो ही जाएगा। चलिए फिर एक नजर डालते हैं उन डिजाइन्स पर।

हॉल्टर नेक ब्लाउज - ट्रेंड विद ट्रेडिशन
सावन का महीना पूजा पाठ के लिए खास माना जाता है। महिलाएं इस महीने में व्रत रखती हैं और भोले बाबा रखती हैं। ये तो आप जानते ही हैं कि पूजा-पाठ के दौरान साड़ी पहनने का बहुत महत्व होता है। अगर आप भी साड़ी पहन ट्रेडिशनल लुक के साथ मॉर्डन ट्विस्ट चाहते हैं तो आलिया भट्ट् का हॉल्टर नेक ब्लाउज डिजाइन आपके लिए बेस्ट है। हॉल्टर नेक ब्लाउज ग्रीन कॉटन या सिल्क साड़ी के साथ एक स्टाइल स्टेटमेंट बनता है। यह यंग, फ्यूजन लुक देता है।
शीर स्लीव्स या नेट ब्लाउज - एलिगेंस के साथ एटिट्यूड
साड़ी परंपरागत परिधान है जो महिलाओं के लिए बहुत खास है। थोड़ी सी ट्रांसपेरेंसी आपके लुक में ग्रेस और ग्लैमर दोनों ला सकती है। खासकर अगर साड़ी सिंपल हो, तो यह ब्लाउज उसे तुरंत पार्टी रेडी बना देता है। आप जहान्वी कपूर के इस ब्लाउज को ट्राई कर सकते हैं।
मिरर वर्क या कढ़ाईदार ब्लाउज - ट्रेडिशनल का स्टाइलिश फ्यूजन
ऐसा नहीं है कि सिंपल साड़ी में कोई अच्छा नहीं लग सकता। आप सिंपल साड़ी को भी मिरर वर्क या कढ़ाईदार ब्लाउज के साथ कैरी कर शानदार लुक पा सकती हैं। कैटरीना कैफ का ये ब्लाउज आपके सिंपल साड़ी लुक को भी एलिगेंट बना सकता है।
राउंड नेक ब्लाउज डिजाइन जो दे बोल्ड लुक
अगर आपको साड़ी में बोल्ड दिखना है तो कियारा आडवाणी की तरह ब्लाउज सिलवा लें। हरियाली तीज हो या कोई और इवेंट आप सबसे एलीगेंट दिखेंगी। हर कोई आपकी तारीफ किए बिना रह नहीं पाएगा।
स्लीवलेस ब्लाउज में पाएं गर्लिश लुक
ब्लैक कलर एवरग्रीन कलर होता है जो अधिकतर का फेवरेट होता है।
अगर आप भी साड़ी के साथ स्लीवलेस ब्लाउज पहन अपने परफेक्ट लुक चाहती हैं तो आज ही काजोल के इस ब्लाउज डिजाइन से इंस्पिरेशन लें।



Click it and Unblock the Notifications
