Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Sawan Mehndi Designs: सावन के महीनें में इन खूबसूरत मेहंदी डिज़ाइन्स से रचाएं अपने हाथ
सावन महीने की शुरूआत हो चुकी है। भगवान शिव के इस महीने में उनकी भक्त बिना मेहंदी लगाए अपनी साधना पूरी नहीं करती हैं। मेहंदी के बिना कोई भी महिला अपने व्रत नहीं रखती है। सावन के महीने में हाथों में मेंहदी रचाना देश की परम्परा का हिस्सा रही है। इस महीने में महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं और सोलाह सिंगार करती हैं और वो लड़कियां जिनको एक अच्छा वर चाहिए होता है वो भी अपने हाथों में मेहंदी रचाकर शिव की पूजा करती हैं।

देश में मेहंदी तो हर त्योहार पर हाथों में रचाई जाती है। हाल ही में ईद का त्योहार गया है उसमें महिलाओं और लड़कियों ने अपने हाथों में मेहंदी लगाकर खूबसूरत लगी थीं और अब सावन का महीना का गया है, इसमें भी महिलाएं बिना मेहंदी के पीछे हटने वाली नहीं हैं।

सावन के महीने में अलग-अलग डिजाइन्स की मेंहदी आप अपने हाथों में लगा सकती हैं। यहां पर हम आपको मेहंदी डिजाइन को लेकर कुछ आइडियाज शेयर कर रहे हैं, जिसको अपनाकर आप अपने हाथों में खूबसूरत मेहंदी के डिजाइन अपने सुंदर हाथों में उकेर सकती हैं।
चेन मेहंदी डिजाइन करे ट्राई
इस बार आप चेन मेहंदी डिजाइन को सावन के महीने में ट्राई कर सकती है। ये देखने में जितनी सुंदर लगती है, बनाने में उतनी ही ईजी होती है। और ये आपको आपके हाथों में रची हुई बहुत ही खूबसूरत नजर आएगी।
बहुत सारी महिलाओं को अपने हाथ मेहंदी से भरे हुए अच्छे लगते हैं। अगर आप भी कुछ इसी तरह के डिजाइन्स की चाह रखती हैं तो आप चेन मेहंदी ट्राई करें। आप अपने हाथों पर एक साइड फुल या हाफ या फिर एरेबिक या जालीदार मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं और दूसरी ओर चेन मेहंदी के साथ अपने हाथों को खूबसूरत बना सकती हैं। ये बनाने में भी काफी ईजी होती है।
हाफ हैंड डिजाइन
अगर आप फुल हैंड मेहंदी नहीं लगाना चाहती तो आप बैक हैंड में मेहंदी डिजाइन लगा सकती है। आप इसके लिए जाल वाली मेहंदी के साथ ही अरेबिक डिजाइन मेहंदी को ट्राई कर सकती हैं।
मोरक्कन बेल स्टाइल मेहंदी
आप सावन के महीने में अपने हाथों पर मोरक्कन बेल स्टाइल मेहंदी लगा सकती हैं। ये डिजाइन ट्रेंड में है। इसको आप आप हाथों के दोनों तरफ लगा सकती हैं। ये उभरी हुई नजर आती है।
मिनिमलिस्टिक मेहंदी
मिनिमलिस्टिक मेहंदी पैटर्न भी आप लगा सकती हैं। इस डिजाइन को हाथों पर लगाने के लिए ज्यादा टाइम की जरूरत नहीं है। मेहंदी को लगाने से आपके हाथ भरे हुए लगते हैं। जो बहुत ही खूबसूरत नजर आते हैं।
अरेबिक डिज़ाइन
अरेबिक मेंहदी डिज़ाइन्स हर दिल अजीज है। इस मेहंदी के काफी ज्यादा डिजाइन्स हैं, जिसे आप देख सकती हैं और हाथों पर लगा सकती हैं। अरेबिक मेहंदी आपको हाथों पर बहुत ही अच्छी लगेगी।
Image Courtesy- pinterest.com, instagram.com/mendhi_design_1



Click it and Unblock the Notifications
