Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Suhana Khan: आलिया कश्यप की सगाई में सुहाना खान ने ब्लू साड़ी में लूटी महफिल, दिखा शोख़ अंदाज
सुहाना खान जब अपनी कार से ब्लू कलर की साड़ी में उतरी तो सब उनको देखते ही रह गये, ये कहा जा सकता है कि उन्होंने बीती रात की चांदनी को चुरा लिया था। सगाई तो फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप की थी लेकिन महफिल सुहाना खान ने लूट ली।

गुरूवार रात अनुराग कश्यप की बेटी आलिया ने अपने बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइर से सगाई कर ली है। इस मौके पर एक ग्रैंड इवेंट का आयोजन किया गया था आलिया कश्यप की सगाई में बीटाउन के उभरते स्टार्स वहां नजर आए। जिसमें शाहरुख खान की प्रिसेंस सुहाना खान ने नीले रंग की साड़ी स्टाइल की थी।

सुहाना अपने ब्लू साड़ी लुक में काफी सिजलिंग लग रही थीं, उन्होंने स्लीवलेज़ और डीपनेक ब्लाउज स्टाइल किया था। इसके साथ ही उन्होंने अपना लुक पूरा करने के लिए बालों को खुला रखा। जूलरी की बात की जाए तो कानों में चांद बाली को सुहाना ने कैरी किया हुआ था। हाथों में उन्होंने काफी सुंदर ब्रेसलेट भी पहना था। सबसे खास रहा सुहाना का पर्स जो उनकी साड़ी से मैच करता हुआ ब्लू कलर का था।

सुहाना खान इससे पहले भी कई बार साड़ी स्टाइल कर चुकी है, इसकी तस्वीरें भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर अपलोड कर रखी हैं। सुहाना पर साड़ी काफी निखर कर सामने आती हैं, क्योंकि सुहाना खान का फिगर एकदम परफेक्ट हैं। उनका टोन्ड फिगर फैंस के दिलों पर छुरियां चलाता है।
Image Courtesy-instagram.com/suhanakhan2



Click it and Unblock the Notifications