Latest Updates
-
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं
'पंजाब की कटरीना ' ने थाई हाई स्लिट गाउन में फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर, Photoshoot हुआ Viral
Shehnaaz Gill Latest Photoshoot :एक्ट्रेस शहनाज गिल ने जब से बॉलीवुड में एंट्री की है तब से ही एक्ट्रेस का फैशन सेंस बहुत इम्प्रूव्ड हो गया है। शहनाज न सिर्फ अपने लुक बल्कि अपने फैशन से भी बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस को अपने स्टाइल से मात देती हैं। वह अक्सर अपने फैशन और लुक के साथ एक्सपैरिमेंट करती रहती हैं और फैंस के साथ अपने नए लुक शेयर करती रहती हैं। वहीं फैंस भी उनके हर लुक से इम्प्रेस हो जाते हैं।
एक्ट्रेस शहनाज कौर गिल ने हाल ही में फोटोशूट करवाया था जो अब इंटरनेट पर आग लगा रहा है। एक्ट्रेस का यह फोटोशूट देखकर आप भी उन्हें एकटक निहारते हुए रह जाएंगे।

शहनाज गिल ने अपने नए लुक से हर किसी को हैरान कर दिया है। इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो फैशन डिजाइनर Hind Zeidan के कलेक्शन के आइस ब्लू गाउन में नजर आ रही है। शहनाज के आउटफिट को साटन के कपड़े से बनाया गया है। जिसे स्टाइलिस्ट मनेका हरिसिंघनी ने स्टाइल किया। इसमें एक्ट्रेस काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।
इस आउटफिट में नेकलाइन से लेकर स्लीव्स तक में रुफल का खूबसूरती से काम किया गया था। जो ड्रेस की खूबसूरती को बढ़ा रहा था। इसके अलावा गाउन में कमर के पास एक कट भी दिया गया, जिसे नेट के कपड़े पर स्टोन वर्क से कवर किया है।

शहनाज की इस थाई-हाई स्लिट ड्रेस में भी वो टोन्ड लेग्स फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। शहनाज का यह लुक वायरल होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। शहनाज अपने इस फोटोशूट में वाकई हॉट एंड बोल्ड का कॉम्बो लग रही हैं।

शहनाज ने इस ड्रेस के साथ किसी तरह की जूलरी नहीं पहनी हुई थी। इस ड्रेस के साथ उन्होंने सिर्फ सिल्वर स्टोन लगे पेंसिल हील्स केरी किए थे। इसके अलावा मेकअप की बात करें तो एक्ट्रेस ने स्मोकी आईस के साथ हाइलाइटर और ब्लश अप्लाई किया था। उन्होंने न्यूड लिपस्टिक के साथ स्मोकी आईज को ही फोकस होने दिया। वहीं उन्होंने नीट बन हेयर स्टाइल से गॉर्जियस लुक में एलिगेंट टच एड किया था।



Click it and Unblock the Notifications
