Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Shloka Mehta Blouse Designs: लहंगा हो या साड़ी, श्लोका के ये ब्लाउज Style देंगे गॉर्जियस लुक
Shloka Mehta Blouse Designs: श्लोका मेहता को भले ही आप मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बहू के रूप में जानते हों, लेकिन उनके एलिगेंस और क्लासिक फैशन सेंस ने उन्हें एक फैशन आइकन भी बना दिया है। खासतौर पर जब बात ट्रेडिशनल आउटफिट्स की हो श्लोका का लुक सभी का दिल जीत लेता है। उनका साड़ी लुक हो या लहंगा लुक सभी में वो बहुत सुंदर लगती हैं। वहीं श्लोका का ब्लाउज सिलेक्शन कमाल का होता है। उनके हर लुक में एक रॉयल टच, सिम्प्लिसिटी और परफेक्शन नजर आता है।
अगर आप भी शादी, फंक्शन या फेस्टिव सीजन जैसे हरियाली तीज के लिए ब्लाउज डिजाइन की तलाश में हैं, तो श्लोका मेहता के ये लुक्स आपके लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन साबित हो सकते हैं। आइए देखते हैं श्लोका के 5 बेस्ट ब्लाउज लुक जिन्हें ट्राई कर सकते हैं।

सिंपल और परफेक्ट लुक के लिए
अगर आप किसी खास की शादी या सगाई में जाने की तैयारी कर रही हैं तो श्लोका मेहता का व्हाइट कलर का फैदर लुक ब्लाउज ट्राई कर सकती हैं। इसे आप सिंपल साड़ी के साथ भी पहनेंगी तो वो भी रॉयल लुक देगी। फिर देर किस बात की हरियाली तीज के मौके पर ट्राई करें।
एंब्रॉयडरी ब्लाउज रॉयल और एलिगेंट लुक के लिए
श्लोका ने कई बार हाई फूल एंब्रॉयडरी वाले ब्लाउज कैरी किए हैं, जो साड़ी और लहंगे दोनों के साथ शानदार लगते हैं। यह डिजाइन खासकर वेडिंग के लिए परफेक्ट है। अगर घर में किसी खास की शादी की बात चल रही है या आने वाले महीनों में आपकी शादी है तो इस डिजाइन से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
चंदेरी ब्लाउज
सावन के महीने में ग्रीन कलर के कपड़े पहनने का काफी महत्व माना जाता है। अगर आप का शादी के बाद पहला सावन है तो अपने लुक को सबसे खास और एलिगेंट बनाने के लिए आप श्लोका मेहता के इस चंदेरी ब्लाउज डिजाइन को कैरी कर सकती हैं। इसे आप साड़ी या लहंगे किसी के भी साथ पहन सकती हैं। फिर देर किस बात की आज ही पहुंच जाइए अपने टेलर के पास।
डीप बैक ब्लाउज - ट्रेडिशन में ग्लैमर का तड़का
यदि आप थोड़ी बोल्डनेस के साथ ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं, तो श्लोका का डीप बैक ब्लाउज़ लुक जरूर ट्राई करें। यह ब्राइड्समेड्स या रिसेप्शन लुक के लिए आइडियल है।
पेपलम स्टाइल ब्लाउज - फ्यूजन ट्विस्ट
सबसे अलग और एलिगेंट लुक कैरी करना चाहती हैं तो श्लोका मेहता का ये पेपलम स्टाइल ब्लाउज सबसे बेस्ट है।
आप इसे लहंगे और साड़ी किसी के साथ भी कैरी कर सकती हैं। ये क्लासिक के साथ कंटेम्परेरी भी जचता है।



Click it and Unblock the Notifications