Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
ऑनलाइन खरीद रहीं हैं ब्लाउज तो इन बातों का रखें ध्यान, वरना पैसे हो जाएंगे बर्बाद
Readymade Blouse Online Buying Tips : समर वेडिंग सीजन शुरु हो चुका है। शादी-ब्याह के फंक्शन में हर लड़की का अरमान होता है कि वो सबसे हटकर दिखे। ये ही वजह है कि वो घंटों इंटरनेट पर माथाफोड़ी करके एक लुक फाइनल करती हैं। टाइम सेविंग और अच्छे डिस्काउंट के वजह से बाजार जाकर घंटों सिर खपाने की बजाए लड़किया ऑनलाइन ही शॉपिंग करती हैं।

अगर बात करें ऑनलाइन कपड़े खरीदने की तो वैसे तो आप आसानी से ऑनलाइन हर आउटफिट खरीद सकती हैं, पर अगर आप शादी में जाने के लिए डिजाइनर और रेडीमेड ब्लाउज ढूंढ रही हैं, तो यह काफी मुश्किल काम होता है।
साड़ी और लहंगे के साथ पहने जाने वाले ब्लाउज काफी महंगे भी आते हैं। अगर इसकी फिटिंग और क्वालिटी ही सही नहीं होगी तो ये आपके लुक को खराब करने के साथ मूड भी किरकिरा कर सकता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिनको ध्यान में रखकर आप परफेक्ट रेडीमेड ब्लाउज खरीद सकती हैं।
फैब्रिक का रखें ध्यान
रेडीमेड ब्लाउज खरीदते वक्त फैब्रिक यानी कपड़े पर जरुर ध्यान दें। कपड़े के बारे में सेलर द्वारा दी गई डिटेल में सब लिखा होगा। मौसम के हिसाब से ही ब्लाउज का फैब्रिक चुनें।

साइज करें पता
अगर आप ऑनलाइन ब्लाउज लेने का सोच रहीं हैं तो सबसे पहले टेलर के पास जाकर अपना सही साइज पता करें। अगर ब्लाउज परफेक्ट साइज का नहीं आएगा तो आपको या तो उसे आखिरी समय में बदलवाना पड़ेगा या फिर फिटिंग करानी पड़ेगी।
पैड की क्वालिटी पर दें ध्यान
ऑनलाइन रेडीमेड ब्लाउज खरीदते वक्त ये जरूर पढ़ लें कि उसमें पैड किस तरह का लगा है। लगा भी है या नहीं। इस बारे में आपको प्रोडक्ट की डिटेल में हर बात लिखी मिल जाएगी।
ऑनलाइन हल्के वर्क को चुनें
अगर आप ऑनलाइन ब्लाउज खरीद रही हैं तो हल्के वर्क को ही प्राथमिकता दें। कई बार ऑनलाइन ब्लाउज जैसा दिखता है, वैसा निकलता नहीं है। ऐसे में कोशिश करें कि हैवी वर्क वाले ब्लाउज बाजार से ही लें।



Click it and Unblock the Notifications
