Latest Updates
-
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन
Smriti Irani Blouse Designs: हर महिला के लिए इंस्पिरेशन हैं 'तुलसी' के ब्लाउज स्टाइल्स, आप भी करें ट्राई
Smriti Irani Blouse Designs: टीवी की 'तुलसी' यानी स्मृति ईरानी को कौन नहीं जानता। एक बार फिर से वो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी पार्ट 2' को लेकर चर्चा में आ गई हैं। एक्ट्रेस ने टीवी से लेकर राजनीति तक अपनी एक अलग पहचन बनाई है। स्मृति ईरानी न केवल अपने काम के लिए बल्कि अपने फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। खासकर जब बात होती है उनकी साड़ियों और ब्लाउज डिजाइन्स की।
स्मृति ईरानी का ट्रेडिशनल लेकिन इनोवेटिव फैशन सेंस भारतीय महिलाओं के लिए एक प्रेरणा है, जिसमें वे सिंपल सिल्क साड़ियों के साथ अलग-अलग तरह के खूबसूरत और यूनिक ब्लाउज डिजाइन्स को बड़ी खूबसूरती से कैरी करती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं स्मृति ईरानी के कुछ बेहतरीन ब्लाउज डिजाइन्स के बारे में, जिन्हें आप फेस्टिवल, वेडिंग या ऑफिस फंक्शन में ट्राई कर सकती हैं।

1. हाई नेक ब्रोकेड ब्लाउज
स्मृति ईरानी को कई बार हाई नेक और ब्रोकेड फैब्रिक वाले ब्लाउज में देखा गया है। यह लुक उन्हें बेहद रॉयल बनाता है और फॉर्मल इवेंट्स के लिए परफेक्ट है।
2. एल्बो लेंथ स्लीव्स
उनके ब्लाउज डिजाइन्स में अक्सर एलबो लेंथ स्लीव्स देखी जाती हैं, जो न केवल एलिगेंट लगती हैं, बल्कि मॉडर्न और ट्रेडिशनल के बीच बैलेंस भी बनाती हैं।
3. ज्वेल नेकलाइन ब्लाउज
स्मृति के कुछ लुक्स में नेकलाइन पर ज्वेलरी या कढ़ाई वाला डिजाइन देखा गया है, जो ब्लाउज को और भी आकर्षक बना देता है, खासकर बिना भारी जूलरी के पहनने पर भी।
4. बनारसी या सिल्क ब्लाउज
बनारसी फैब्रिक का इस्तेमाल उन्होंने कई बार किया है। खासकर जब वह कोई सरकारी या पारंपरिक फंक्शन अटेंड करती हैं, तो यह लुक उनका ट्रेडमार्क बन चुका है।
5. सिंपल प्लेन ब्लाउज विथ स्टेटमेंट साड़ी
स्मृति ईरानी का फैशन मंत्र है 'Let the saree do the talking'। ऐसे में वह कई बार सिंपल सॉलिड कलर ब्लाउज के साथ बोल्ड प्रिंटेड या टेक्सचर साड़ी पहनती हैं, जिससे पूरा लुक बैलेंस्ड और ग्रेसफुल दिखता है।
क्यों हैं स्मृति ईरानी के ब्लाउज डिजाइन्स खास?
पारंपरिक भारतीयता को बनाए रखते हुए मॉडर्न एलिगेंस का समावेश होता है।
हर एज ग्रुप की महिलाओं के लिए इंस्पिरेशन बनता है।
ऑफिस, पॉलिटिक्स और पर्सनल लाइफ - हर मौके के लिए परफेक्ट लुक्स देते हैं।
ज्यादा स्किन शो न करके भी फैशनेबल दिखने की कला स्मृति ईरानी में है।
अगर आप भी ट्रेडिशनल में एलिगेंस और ग्रेस जोड़ना चाहती हैं, तो स्मृति ईरानी के ब्लाउज डिजाइन्स से जरूर इंस्पिरेशन लें। उनका स्टाइल बताता है कि सादगी में भी बहुत कुछ कहा जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
