Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
बेबो से सीख रहीं हैं सोहा मेटरनिटी स्टाइल
अगर आप अब तक करीना के मेटरनिटी स्टाइल के कायल हैं तो ज़रा एक बार उनकी ननद सोहा अली खान पर भी एक नज़र डाल लें। सोहा भी जल्द ही मां बनने वाली हैं और अपनी भाभी बेबो की तरह सोहा भी इन दिनों अपने कूल और स्टाइलिश कपड़ों को लेकर चर्चा में बनी हुईं हैं।
सोशल मीडिया पर सोहा की मेटरनिटी पोस्ट से तो यही पता चलता है कि वो भी किसी फैशन दीवा से कम नहीं हैं और मां बनने वाली हर लड़की को उनसे प्रेरणा जरूर मिल सकती है।
हाल ही में पोस्ट की कई सोहा की तस्वीरों को देखकर करीना और सोहा की स्टाइलिंग में से किसी एक को बेहतर बता पाना काफी मुश्किल है। इस बात में कोई शक नहीं है भाभी करीना कपूर अपनी प्यारी ननद को मेटरनिटी स्टाइल की क्लासेस दे रहीं हैं। सोहा की तस्वीरों को देखकर तो ऐसा ही लगता है।

ताजी तस्वीरें
हाल ही में सोहा अली खान ने मेटरनिटी लुक में अपनी लेटेस्ट तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें वो अपनी भाभी करीना कपूर खान और भतीजी सारा अली खान और भतीजे इब्राहिम अली खान के साथ खड़ी हैं। सोहा की मेटरनिटी लुक की ही तरह से तस्वीर भी बहुत प्यारी लग रही है।
इस तस्वीर में सोहा ने नीले रंग की नाइन मेटरनिटी गाउन पहन रखी है और इसके साथ ही उन्होंने क्लासी बैंड और गोल्डन झुमके पहने हुए हैं। करीना, सारा और इब्राहिम भी होने वाली मम्मी के साथ पोज़ देते हुए काफी क्यूट लग रहे हैं। इस तस्वीर को देखकर ऐसा लगता है कि पटौदी खानदान का स्टाइल काफी ऊंचा और क्लासी है।

सोहा का रैट्रो लुक
इस लुक में सोहा ने चैक की शर्ट ड्रेस पहनी हुई है। इसमें सोहा क्यूट के साथ-साथ सुपर कूल भी दिख रहीं हैं। अपने बेबी बंप को दिखाती हुईं सोहा इस ड्रेस की शोभा बढ़ा रहीं हैं। सोहा को नाइन मेटरनिटी वियर ब्रांड बहुत पसंद और उन्होंने इस तस्वीर में भी इसी ब्रांड की ड्रेस पहनी है तो काफी स्टाइलिश लग रही है।

ग्रीक लुक
आपने कभी भी ग्रीक लुक को नर्ड ग्लासेस, शैब्बी हेयर और ओवर साइज़ कपड़ों में नहीं देखा होगा लेकिन सोहा ने ग्रीक लुक की आम धारणा को पूरी तरह से बदल दिया है। इस तस्वीर में सोहा भारत के सबसे बड़े पब्लिशर पेंग्वुाइन बुक के लिए किताब लिखती हुई दिख रहीं हैं।
ऑफ-शोल्डर एंब्रायडरी टॉप और ब्लैक चिनोज़ में सोहा बहुत ही खूबसूरत दिखाई दे रहीं है। इस तस्वीर को देखकर आप भी सोहा के दीवाने हो जाएंगें।

इंडिया किड्स फैशन वीक की तस्वीर
हाल ही में सोहा ने इंडिया किड्स फैशन वीक के पांचवे सीज़न में शिरकत की थी। इस इवेंट पर सोहा ने फ्लेयरी फ्रॉक ड्रेस पहनी थी जिसमें उनका क्यूट बेबी बंप दिखाई दे रहा था। हल्के पीले रंग की इस ड्रेस पर काले रंग की शेड्स पड़ रहीं हैं। इसे ड्रेस के साथ सोहा ने मैचिंग के गोल्डन वैज हील्स पहने हुए हैं।

लिफी लुक
आजकल फ्लोरल प्रिंट का ट्रेंड खूब चल रहा है और सोहा ने भी खुद को फ्लोरल रंग में अच्छी तरह से ढाल लिया है। पटौदी खानदान की इस बेटी की ये क्रॉप शोल्डर मैक्सी ड्रेस काफी खूबसूरत है। इस पूरी ड्रेस में पत्तियों का प्रिंट बना हुआ है। इसके साथ सोहा ने पत्तियों के ही डिज़ाइन के डिज़ाइनर ईयर रिंग्स और गोल्डन सैंडल पहने हुए हैं।

ट्रेडिशनल लुक
अपनी गोदभराई की रस्म में सोहा पारंपरिक ड्रेस में नज़र आईं। गुलाबी रंग की साड़ी पर गोल्डन रंग की बॉर्डर के साथ जरी का काम हो रखा है। इस ट्रेडिशनल ड्रेस में सोहा और भी ज्यादा खूबसूरत दिख रहीं हैं।



Click it and Unblock the Notifications
