Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
Sonakshi Sinha की शादी की साड़ी थी बेहद खास, मां से जुड़ा था कनेक्शन, रिसेप्शन पर पहनी इतनी सस्ती साड़ी
sonakshi sinha Wedding look Saree: शत्रुघ्न सिन्हा की लाड़ली और बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल ने रविवार दोपहर रजिस्टर्ड मैरिज सोनाक्षी के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में की। अब कपल की शादी की प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
शादी में सोनाक्षी-जहीर को मैचिंग ऑफ-व्हाइट आउटफिट में देखा गया। कपल इन तस्वीरों में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। एक्ट्रेस का ब्राइडल लुक काफी खास था। दरअसल सोनाक्षी ने रजिस्टर्ड मैरिज के मौके पर अपनी मां पूनम सिन्हा की शादी की साड़ी पहनी थी।

पूनम सिन्हा ने शत्रुघ्न सिन्हा से जब शादी की थी तो क्रीम कलर की ये साड़ी पहनी थी। सोनाक्षी ने मां के साथ अपने बॉन्ड को जाहिर करते हुए इस खास मौके पर ये साड़ी पहनी।

इस व्हाइट साड़ी पर क्रीम कलर से प्रिंट था। हल्का चिकनाकरी वर्क भी दिख रहा था। सोनाक्षी सिन्हा ने न सिर्फ मां पूनम सिन्हा की विंटेज साड़ी पहनी थी बल्कि मां की शादी वाली ज्वेलरी भी पहनी थी। गले में चॉकर हार, कानों में स्टड पहने थे। वहीं हाथों में गोल्डन कलर के कंगन पहने नजर आईं।
बात करें उनके मेकअप की तो सोनाक्षी ने न्यूड मेकअप और लिपस्टिक से एक्ट्रेस ने लुक कम्प्लीट किया था। वहीं दूल्हे राजा जहीर ने ऑफ व्हाइट कुर्ता पायजामा पहना था। साथ ही व्हाइट गुलाब को अपने बन पर सजाया था। सोनाक्षी और जहीर 7 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंधे।

रिसेप्शन लुक था बहुत सादा और सिम्पल, इतनी थी साड़ी की कीमत
सोनाक्षी ने अपने रिसेप्शन लुक को बहुत ही सादा और ट्रेडिनल लुक फॉलो किया था। उन्होंने एक्सपेसिंव और डिजाइनर आउटफिट की तुलना में अपने लुक को सिंपल रखना पसंद किया। उन्होंने रिसेप्शन लुक के लिए सुर्ख लाल बनारसी साड़ी को चुना था। सोनाक्षी की ये साड़ी बोल्ड रेड शेड की कस्टम रॉ मैंगो 'चंदा बूटा' ब्रोकेड साड़ी पहना था। जिसकी कीमत 79, 800 रूपए थी।



Click it and Unblock the Notifications
