Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
इतना सादा सा कफ्तान पहनकर सोनम ने लंदन में सेलिब्रेट किया क्रिसमस... एक मिनट कीमत तो सुन लें आप!
Sonam Kapoor wore burgundy feathered kaftan for Christmas celebrationKnow Cost: सोनम कपूर एक ऐसी एक्टर हैं जो अपने लुक के साथ एक्सपैरिमेंट करने से कभी नहीं कतराती हैं। उन्होंने क्रिसमस सेलिब्रेशन के दौरान भी अपने लुक से फैंस को इम्प्रेस किया। सोनम ने इस बार 25 दिसंबर को क्रिसमस अपने पति आनंद आहूजा और बेटे वायु के साथ लंदन में सेलिब्रेट किया। सोनम ने इसकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ भी शेयरकी है। तस्वीरों में सोनम एक सिंपल से बरगंडी रंग के कफ्तान में स्टाइलिश लुक में नजर आई।

हालांकि सोनम का ये कफ्तान बिना किसी डिटेलिंग के ही काफी क्लासी लुक दे रहा था। हालांकि कफ्तान का हेम बॉर्डर और फैदर डिटेलिंग इस पूरे कफ्तान के लुक को अट्रेक्टिव बनाने मे कोई कसर नहीं छोड़ी।
बात करें सोनम के लुक की तो दिवा ने इस आउटफिट के साथ अपने लुक को कम्फर्टेबल रखने के लिए ब्लैक स्ट्रेपी फुटवियर का चुनाव किया। उन्होंने मिनिमल जूलरी लुक चुना। साथ ही सोनम ने अपने लंबे बालों को, सॉफ्ट कर्ल में स्टाइल करके, साइड पार्टिंग में खुला रखा था। जहां तक मेकअप की बात है तो उन्होंने बरगंडी लिपस्टिक के साथ नेचुरल लुक अपनाया।

अब बात करें सोनम के इस क्लासी कफ्तान की तो सोनम का यह ट्रेंडी आउटफिट हुइशान झांग लेबल (label Huishan Zhang) का है। जबकि कैलिस्टा बेल्टेड फेदर-ट्रिम्ड क्रेप कफ्तान फिलहाल ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है, फैशन रिटेल हब नेट-ए-पोर्टर इसे अपनी वेबसाइट पर £1,197 (यूरो में कीमत) (लगभग 1,26,491 रुपये) की कीमत में बेच रहा है।
सोनम कपूर 'संजू', 'पैडमैन' और 'नीरजा' जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय के लिए जानी जाती है। उन्हें आखिरी बार शोम मखीजा द्वारा निर्देशित फिल्म 'ब्लाइंड' में देखा गया था। यह 2011 में इसी नाम की कोरियाई फिल्म का रीमेक थी। फिलहाल सोनम ने अभी तक अपने अगले प्रोजेक्ट की कोई घोषणा नहीं की है।



Click it and Unblock the Notifications
