Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
हैवी जूलरी में लदीं कीर्ति सुरेश ने ट्रेडिशनल मदीसर साड़ी पहन रचाई शादी, यहां देखें एक्ट्रेस का ब्राइडल लुक
Keerthy Suresh in a Traditional Bridal Look: साउथ की मशहूर एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश ने 12 दिसंबर को अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन एंटनी थाटिल से शादी कर ली। यह विवाह पारंपरिक तमिल रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। कीर्ति ने अपनी डेस्टिनेशन वेडिंग की खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में कीर्ति सुरेश मदीसर साड़ी और अंडाल कोंडई में बेहद खूबसूरत लग रही हैं,
वहीं एंटनी साउथ इंडियन ट्रेडिशनल आउटफिट वेष्टि में नजर आ रहे हैं। उनकी शादी की तस्वीरें फैंस के बीच खूब पसंद की जा रही हैं।

अपने ब्राइडल लुक के लिए कीर्ति ने मिनिमल मेकअप और गोल्ड से खुद को सजाया था। तस्वीरों में एक पल में दोनों माला पहनाने के बाद गले मिलते दिखे, दूसरे में एक-दूसरे को प्यार भरी नजरों से देखते हुए, और एक फोटो में अपने पेट डॉग के साथ पोज देते नजर आए। उनकी शादी की ये तस्वीरें फैंस के बीच वायरल हो रही हैं।
मदीसर साड़ी की खासियत
कीर्ति सुरेश ने अपनी शादी जैसे खास दिन के लिए मदीसर साड़ी पहनी थी, जो कि तमिल ब्राह्मण अय्यर और अयंगर समुदाय की पारंपरिक पोशाक है, जिसे आमतौर पर धार्मिक और खास समारोहों में पहना जाता है। यह साड़ी सामान्यतः 9 गज लंबी होती है, हालांकि अब 6 गज की साड़ी का भी चलन है। इसे पहनने की प्रक्रिया थोड़ी जटिल मानी जाती है क्योंकि इसे पेटीकोट के बिना पहना जाता है।
मदीसर साड़ी पहनने का तरीका अय्यर और अयंगर में अलग होता है। अय्यर पल्लू को दाहिने कंधे पर और अयंगर बाएं कंधे पर लपेटते हैं। इसे पहनने के लिए साड़ी को पैरों के बीच से लपेटकर आगे से पीछे की ओर बांधा जाता है। यह साड़ी महाराष्ट्र की नव्वारी साड़ी से काफी मिलती-जुलती है।

पारंपरिक हेयरस्टाइल में आई नजर
अंडाल कोंडई दक्षिण भारत की एक पारंपरिक हेयरस्टाइल है, जो तमिल ब्राह्मण समुदाय और खासतौर पर धार्मिक या विवाह जैसे विशेष अवसरों पर दुल्हनों द्वारा अपनाई जाती है। इस हेयरस्टाइल का नाम देवी अंडाल के नाम पर रखा गया है, जिन्हें भक्ति और समर्पण की प्रतीक माना जाता है।
अंडाल कोंडई में बालों को विशेष रूप से मोड़कर और सजाकर पीछे की ओर एक जूड़ा (बन) बनाया जाता है। इसे फूलों, खासकर मोगरा और सुनहरे आभूषणों से सजाया जाता है। इसमें बालों को विशेष रूप से मोड़कर और सजाकर पीछे की ओर एक जूड़ा (बन) बनाया जाता है। इसे फूलों, खासकर मोगरा और सुनहरे आभूषणों से सजाया जाता है। यह हेयरस्टाइल न केवल सुंदरता बढ़ाती है, बल्कि तमिल संस्कृति और परंपराओं का भी प्रतीक है।
एंटनी थाटिल कौन हैं?
एंटनी थाटिल एक सफल बिजनेसमैन हैं, जो दुबई और कोच्चि, केरल में काम करते हैं। ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, वह अपने होमटाउन में कई रिसॉर्ट्स के मालिक हैं। इसके अलावा, कीर्ति सुरेश के होमटाउन में भी उनके कई बिजनेस हैं। उनकी व्यावसायिक उपलब्धियां उन्हें एक स्थापित उद्यमी बनाती हैं।



Click it and Unblock the Notifications