Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर
Mehndi Designs: आपके खूबसूरत हाथों पर बेहद सुंदर लगेगी ये सिंपल और स्टाइलिश गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन्स
सावन का महीना तो चल ही रहा है, साथ ही जल्द रक्षाबंधन भी आने वाला है। ऐसे में हाथों में बिना मेहंदी के सब अधूरा लगता है। वहीं किसी फंक्शन में भी मेहंदी लगाना जरूरी हो जाता है तो ऐसे में हम आपको मेहंदी के कुछ ईजी और स्टाइलिश डिजाइन शेयर करने जा रहे हैं, जिसमें आप मिनटों में अपने हाथों में मेंहदी रचा सकती हैं।

आप कुछ आसान सी और ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन्स ट्राई कर सकती हैं। जो आपके सुंदर हाथों पर बहुत स्टाइलिश लगेंगी। आप फ्रंट हैंड के साथ बैक हैंड पर भी डिजाइनर मेहंदी लगा सकती हैं।
आप गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन बहुत ही ईजली बना सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है, छोटी गोल चूड़ी या फिर एक सिक्का हाथों पर रखकर गोल डिजाइन बना लेना है। फिर इसको हटाकर आप फूल डिजाइन या फिर डॉट डिजाइन बना सकती हैं। आप गोल टिक्की के किनारे चेन डिजाइन बनाकर हाथों को भरा-भरा कर सकती हैं।

हाथों पर फूल और पत्ती वाली डिजाअन भी बहुत अच्छी लगती है। आप छोटे-छोटे फूल उकेर कर उसमें मेहंदी से लाइन बनाकर पत्तियां बना सकती हैं। साथ ही इसी तरह से जाल भी बना सकती हैं, जिसको बनाने में टाइम नहीं लगता है।

आप अपने हाथों में आगे या फिर पीछे जूलरी डिजाइन भी आराम से बना सकती हैं। आप हाथों में ब्रेसलेट या फिर हथफूल मेहंदी डिजाइन बड़े आराम से सजा सकती हैं, जो देखने में काफी खूबसूरत लगती है और यूनिक भी नजर आती है। इससे आपके हाथ भरे-भरे लगते हैं।
Image Courtesy- pinterest.com



Click it and Unblock the Notifications
