Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Janmashtami Look: जन्माष्टमी में बनाना चाहती है राधा रानी, तमन्ना भाटिया के लुक से लें आइडिया
फिल्म 'स्त्री 2' के आइटम नंबर 'आज की रात' में अपने परफॉर्मेंस की वजह से तमन्ना भाटिया चर्चा में हैं। अब जन्माष्टमी आने से पहले तमन्ना भाटिया राधा के रूप में नजर आ रही है। राधा बनी हुई उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया में खूब ज्यादा वायरल हो रही है। इन फोटोज में तमन्ना का मनमोहक रूप सबका ध्यान खींच रहा हैं। दरअसल ने फेमस डिजाइनर करण तोरानी ने जन्माष्टमी से पहले राधा-कृष्णा की कहानी के नाम पर अपना नया कलेक्शन लॉन्च किया है, जिसका नाम है लीला: द डिवाइन इल्यूजन ऑफ लव।

इस कलेक्शन के फोटोशूट के लिए तमन्ना भाटिया राधा रानी के लुक में नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने भी इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं। उनके इस दिव्य लुक को देखने के बाद आप खुद तारीफ करने से नहीं रोक पाएंगे।
तमन्ना ने पेस्टल कलर का लहंगा पहना था। इसमें पेस्टल नीले और गुलाबी रंग के लंहगे के साथ उन्होंने मैचिंग ब्लाउज पहना था। वहीं लहंगे की खूबसूरती को और बढ़ाने के लिए उन्होंने गुलाबी कलर का हैवी बॉर्डर वाला दुपट्टा लिया हुआ है। इसे साथ हरे रंग के पन्ने की जूलरी पहनी हुई हैं।

वही तमन्ना अपने दूसरे लुक में ऑरेंज और गुलाबी कलर के लहंगे में नजर आ रही है। फोटोज में तमन्ना भाटिया हैवी वर्क वाली साड़ी कैरी किए हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने पैरों में आलता लगाया है, जो कि तमन्ना के पैरों की खूबसूरती बढ़ा रहा है। आलता के अलावा तमन्ना ने सिर पर बिंदी लगाई हुई है।

तमन्ना भाटिया ने एक लुक में पीच पिंक कलर की हैवी वर्क वाली साड़ी के साथ रानी पिंक कलर का हैवी ब्लाउज कैरी किया है। वो घाट के किनारे खुले बालों में नजर आ रही है।



Click it and Unblock the Notifications
