Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Latest Blouse Designs : बॉलीवुड दीवाज़ जैसे सिंपल साड़ी संग कैरी करें फ्लोरल डिजाइन के स्टाइलिश ब्लाउज
Latest Blouse Designs-अगर आप भी ज्यादातर साड़ी कैरी करती हैं तो अपने लुक में कुछ ना कुछ नया जरूर ऐड करती होंगी, जिससे आपके स्टाइल में किसी तरह की कमी ना हो और ट्रेंड के साथ भी चल रही हों। और हो भी क्यों ना? हर कोई खुद को स्टाइलिश दिखाना चाहता है और अपने आउटलुक में भी चेंज करता है।

जिनको साड़ी पहनना ज्यादा पसंद होता है वो अक्सर अपने साड़ी के ब्वाउज़ के डिजाइन पर काफी ध्यान देती हैं। साड़ी कैसी भी हो उसके साथ ब्लाउज़ अगर डिजाइनर है तो पूरा लुक निखर कर सामने आ जाता है। आपने ऐसा अक्सर बॉलीवुड दीवाज़ के साथ भी देखा होगा कि वो सिंपल साड़ी में भी शानदार नजर आती हैं, उनके ब्लाउज का डिजाइन उनका लुक बदल कर रख देता है।
आइये यहां पर हम आपको आपके साड़ी के स्टाइल और ब्लाउज़ डिजाइन को लेकर कुछ स्टाइलिंग टिप्स शेयर कर रहे हैं। जिसके साथ आप अपने साड़ी लुक में स्टनिंग नजर आ सकती हैं। आप साड़ी कैसी भी कैरी करें, लेकिन अगर आप ने उसके साथ फ्लोरल ब्लाउज़ वियर किया तो आप बहुत ही खूबसूरत नजर आने वाली हैं। बी टाउन की टॉप एक्ट्रेसेस को भी फ्लोरल ब्लाउज़ के साथ साड़ी कैरी करना काफी पसंद हैं तो आइये उनके फ्लोरल ब्लाउज स्टाइल डिजाइन को देखते हैं और उसे आप आराम से अपने टेलर से भी बनवा कर स्टाइल कर सकती हैं।

आपको फ्लोरल ब्लाउज तो मार्केट में भी आराम से मिल जाएंगे, लेकिन अगर आप फैब्रिक खरीद कर अपने टेलर से बनवाती हैं तो उसकी बात ही अलग हैं, क्योंकि टेलर की फिटिंग काफी सही होती है और साड़ी के साथ ब्लाउज़ फिटिंग का ना हो तो सारे लुक का कबाड़ा हो जाता है।
कैटरीना कैफ से लेकर जैकलीन फर्नांडिस तक फ्लोरल डिजाइन वाले ब्लाउज की फैन है। फ्लोरल ब्लाउज के साथ अगर आप फुल स्लीव बनवाती हैं और अपनी साड़ी के साथ स्टाइल करती हैं तो आपके लुक में चार चांद लग जाते हैं।
आप फ्लोरल डिजाइन वाले बंद गले के ब्लाउज़ भी बना सकती हैं। इसके साथ आप फुल स्लीव और हाफ स्लीव ब्लाउज़ किसी भी साड़ी के साथ कैरी करें, स्टनिंग लुक देता है।

वहीं आप स्लीवलेस ब्लाउज के साथ बोल्ड और ब्यूटीफुल नजर आ सकती हैं। आप इस तरह के फ्लोरल स्लीवलेस ब्लाउज शिफॉन या फिर सिक्विन साड़ी के साथ कैरी कर सकती हैं।
अगर आपके पास प्लेन साड़ी है तो आप उस पर फ्लोरल डिजाइन के ब्लाउज़ कैरी करें। ये लुक आप पर काफी उभर कर सामने आएगा जो आपको फैब लुक देता है।
Image Courtesy- pinterest.com



Click it and Unblock the Notifications
