Latest Updates
-
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं
भाई के इवेंट पर लाखों की ड्रेस और सैंडिल पहन पहुंची सुहाना खान, बैग की कीमत में तो कार आ जाए
बॉलीवुड के किंग खान यानी कि शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान ने कुछ समय पहले ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू भी किया था। सुहाना खान अक्सर अपने लुक की वजह से सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहती है। हाल ही में सुहाना भाई आर्यन खान के लग्जरी आउटफिट ब्रांड 'D'YAVOL' के इवेंट में पहुंचीं, तो एक बार फिर सुहाना के लुक ने खूब अटेंशन बटोरी।

पहनी थी रिसाइकिल्ड मैक्सिकन मैक्सी
इस पार्टी में सुहाना खान मैक्सी गाउन में नजर आई। सुहाना की ये ड्रेस PH5 ब्रांड की है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस आउटफिट की कीमत 640 यूरो यानी 58,524 रुपए है।यह ड्रेस रिसाइकिल विस्कोस से बना हुआ था।

सैंडल भी थे महंगे
सुहाना ने इस ड्रेस के साथ जो मैचिंग सैंडल पहनी थी, वो Chandelier Oro Slider ब्रांड की है। जिसकी कीमत भी एक लाख से ज्यादा बताई जा रही है। उनकी इस सैंडल पर क्रिस्टल जड़े हैं, जिसकी वजह से सैंडल बेहद खूबसूत दिख रहीं हैं।

22 लाख के बैग के साथ आई नजर
सुहाना के हाथ में एक बैग भी नजर आया। उन्होंने 'हर्मीस सेसम एप्सम केली 25 सेलियर गोल्ड हार्डवेयर' बैग कैरी किया हुआ था। बैग की खासियत की बात करें, तो आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, इसके अंदरूनी हिस्से में टोनल शेवर लेदर लगा हुआ है। इसकी कीमत 26,570 अमेरिकी डॉलर 22,25,698 रुपए है।



Click it and Unblock the Notifications
