Latest Updates
-
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ
गर्मी की शादी में आउटफिट सिलेक्शन के लिए टिप्स
गर्मी के मौसम में यदि शादी हो रही है तो मेकअप, कपड़े बहुत टेंशन देते हैं। समझ नहीं आता की क्या पहनें। आपके साथ भी ऐसी समस्या आ रही, तो इस लेख में आपको सॉल्यूशन मिल जाएगा।
इस लेख में आपको बताएंगे कि आप गर्मियों के मौसम में शादी में शरीक होने वाले हैं, तो किस फैब्रिक और कैसे आउटफिट पहनें, ताकि आप शादी में अलग से दिखें और मौसम की मार भी नहीं पड़े।

फैब्रिक और कलर की बातें
कपड़ों के सिलेक्शन से पहले गर्मी की शादी का फैब्रिक चयन करें। इस मौसम में चटक रंग और भारी-भरकम फैब्रिक वाले कपड़े नहीं पहनें। यह आपको असहज महसूस करवाएंगे। माना कि शादी की पार्टी है, लेकिन आउटफिट के लिए फैब्रिक का ध्यान रखें। इस मौसम में कॉटन, लिनन या जॉर्जेट फैब्रिक से बने आउटफिट को ही पहनें। जितना हो सके आउटफिट के रंग कूल रखें। आप चंदेरी कॉटन भी पहन सकते हैं। इसमें आईवरी, गोल्ड और रोज गोल्ड शेड अच्छे लगते हैं। इस फैब्रिक में साड़ी और लहंगा अच्छा लगता है। साड़ी व लंहगे के साथ स्लीवलेस ब्लाउस पहनें और ज्वेलरी में तुलसी या पर्ल की माला पहनें।
बेस्ट ऑप्शन है क्रॉप टॉप
शादी में मेहमान हैं। तो आपके पास आउटफिट की कई ऑप्शन है, जैसे क्रॉप टॉप। क्रॉप टॉप को आप अपने अनुसार शादी वाला फैक्टर उसमें जोड़ लें। मसलन प्लेन शेड के लिनन फैब्रिक के क्रॉप टॉप को आप ब्रोकेड या चंदेरी फैब्रिक की लॉन्ग स्कर्ट, साड़ी या स्ट्रेट पैंट के साथ टीम अप करें। क्रॉप टॉप में स्लीवलेस और शर्ट कॉलर बनवाएं।
नेचर प्रिंट
इस सीजन में कपड़े में कोशिश करें कि नेचर हो। यानी आउटफिट में प्रकृति हो। यह ग्रीनरी आंखों को अच्छा महसूस करवाएगी। कपड़ों में फल, पक्षी, पौधे, नदी, फूल हो जो आपको प्रकृति के करीब लाए। इस मौसम में ऐसे प्रिंट आंखों को सूदिंग इफेक्ट देते हैं। भले ही नेचर वाले प्रिंट की बात सुनने में अजीब लगे, लेकिन इन्हें पहनकर आप मौसम और शादी का मजा साथ-साथ ले सकती हैं। यह प्रिंट के आउटफिट कई इंडियन सेलिब्रिटीज ने हाल ही में हुए कई व्यक्गितग सामारोह में नेचर पिं्रंट वाले कपड़े पहने हैं। आप भी ट्राई करें।
यूनीक आइडियाज
शादियों में कुछ नया पहनने का सोच रहे हैं, तो मौसम का ध्यान रखें। यानी आउटफिट उसी के अनुरूप हो। इसमें बेस्ट ऑप्शन है ट्यूनिक या लॉन्ग कुर्ता के साथ स्कर्ट या लहंगा, आईवरी शर्ट ड्रेस के साथ स्ट्रेट कट की सिल्क फैब्रिक से बनी पैंट, रफ्लड ब्लाउस के साथ फ्लोरल प्रिंट वाली साड़ी, ब्रोकेड दुपट्ा और ब्रोकेड स्कर्ट प्लाजो के साथ प्लेन चंदेरी या लिनन फैब्रिक से बनी शॉर्ट कुर्ती।
बेस्ट कलर्स
शादियों में आप भी फोकस में होंगे, तो आपका बेस्ट दिखना जरूरी है। साथ ही मौसम को भी ध्यान में रखना होगा, ताकि आप असहज महसूस नहीं करें। इस मौसम में आईवरी व्हाइट, ऑफ व्हाइट, रोज गोल्ड, ब्राइट येलो, हॉट पिंक, एक्वा ब्लू व ग्रीन अच्छे लगते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
