Latest Updates
-
Nirjala Ekadashi Vrat In Periods: क्या पीरियड्स में निर्जला एकादशी का व्रत रख सकते हैं? जानें क्या हैं नियम -
'तुम मुझे छोड़कर क्यों चले गए, वापस आ जाओ', केतन की हत्या के बाद सिया गोयल ने किया ये पोस्ट, अब हो रहा वायरल -
Grandma Comfort Food Vegetable Khichdi Recipe: घर पर बनाएं दादी के हाथों जैसा स्वाद -
Padma Awards 2026: अलका याग्निक-ममूटी को मिला पद्म भूषण, रोहित शर्मा और आर माधवन भी सम्मानित -
Nirjala Ekadashi 2026 Niyam: निर्जला एकादशी व्रत में जरूर करें इन नियमों का पालन, तभी मिलेगा व्रत का पूरा फल -
Special Healthy Gajar Paratha Recipe: सर्दियों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी बुध देव की कृपा, जानें किसे मिलेगा धन लाभ -
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video
वोग इंडिया के कवर पर ब्रिटिश मॉडल नाओमी के इंडियन लुक ने बिखेरा जलवा
ब्रिटिश की सुपरमॉडल नाओमी कैंपबेल पूरी विश्व में अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती है। इस बार वो पहली बार वोग इंडिया के कवर पर फीचर हुई है। और उनका ये लुक इंटरनेट पर सनसनी मचा रहा है। नाओमी ने अपने इस लुक को क्लासी बनाने के लिए इंडियन डिजाइनर सब्यसाची की ज्वैलरी को चुना। जिसे पहनकर वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। सब्यसाची की गोल्ड ज्वैलरी में क्लोज-अप शॉट के लिए पोज़ देने वाली नाओमी रॉयल लग रही है। मस्टर्ड बैग्राउंड में , सुपरमॉडल के शार्प फीचर्स और हेडपीस, झुमके और स्टेटमेंट नेकलेस उनके लुक को डिफरेंट और कम्पलीट बनाते है। इंस्ट्राग्राम पर उनकी इस पिक्चर ने सनसनी मचा दी है। उनके इस डिफरेंट लुक को पसंद करते हुए उनके प्रशंसकों के जबरदस्त कमेंट आ रहे है।

वोग इंडिया के साथ अपने इंटरव्यू में, नाओमी ने बताया कि वह हमेशा अपनी चीजों को लेकर सलेक्टिव रही है, जैसे कि 2012 में भारत में योग सीखना। क्यूंकि जब मैं इंग्लैंड में योग सीख रही थी, तो वह क्लिक नहीं कर रहा था। मैं मन, शरीर और आत्मा के हिस्से को समझ नहीं पा रही थी। इसलिए मैंने अपना फोन बंद किया और केरल चली गई। यह एक अद्भुत अनुभव था। यहां योग सीखते हुए मैंने शांति और सुकून महसूस किया। तब से, मुझे भारतीय संस्कृति से प्यार हो गया और इंडियन डिजाइनर्स में उन्हें मनीष मल्होत्रा और सब्यसाची के डिजाइनस काफी पसंद आने लगे। वोग इंडिया के लिए अपनी हालिया शूटिंग के दौरान, उन्होंने इंडियन फूड, स्पाइस और कल्चर के प्रति अपने प्यार को भी शेयर किया।
नाओमी कैंपबेल हमेशा फैशन जगत में विविधता लाने की प्रबल समर्थक रही हैं। और वोग इंडिया के कवर पेज पर उनका दिखना इस बात का ही सबूत है। 6 बेसिक सुपर मॉडल में से एक, नाओमी 18 साल की उम्र में फ्रेंच वोग के कवर की शोभा बढ़ाने वाली पहली अश्वेत मॉडल बनीं। भारत के लिए नाओमी का प्यार गहरा है। 1994 में भारत की अपनी पहली यात्रा के बाद से, नाओमी कैंपबेल ने कई बार देश का दौरा किया है। कई उपलब्धियों के बावजूद, कैंपबेल का स्वभाव विनम्र और स्नेही है, जो हमेशा एक व्यक्ति के रूप में और एक मॉडल के रूप में विकसित होने के लिए नए अनुभवों और अवसरों की तलाश में रहती है।

इस सुपरमॉडल को 90 के दशक से फैशन और कैटवॉक में बदलाव लाने वालों में प्रमुख माना जाता है। नाओमी अपने करियर के दौरान 66 से अधिक बार वोग कवर पर भी दिखाई दी हैं। इंडियन आउटफिटस को लेकर उनका प्यार पिछले कई सालों से बरकरार है। यही कारण है कि कई सारे बड़े इंवेटस में वो साड़ी में देखी गई। आपको बतादें कि फैशन को मानवता के साथ जोड़ते हुए, ब्रिटिश सुपर मॉडल, नाओमी लक्मे फैशन वीक 2009 में पहली बार एक फंड-रेज़र शो में भारतीय रैंप पर चलीं। कुछ साल पहले, वर्ष 2012 में, नाओमी कैंपबेल ने जोधपुर के मेहरानगढ़ किले में अपने प्रेमी, रूसी करोड़पति व्लादिमीर डोरोनिन का 50वां जन्मदिन मनाया था। उन्होंने इस ग्रांड सेलीब्रेशन का हिस्सा बनते हुए मशहूर इंडियन फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई साड़ी पहनकर खूब लाइमलाइट बटोरी थी। इसके अलावा दीवाली सेलीब्रेशन के दौरान भी नाओमी ब्लैक और रेड कलर की खूबसूरत साड़ी में नजर आई थी।
बतादें कि पहली ब्लैक मॉडल के तौर पर टाइम मैगजीन की कवर गर्ल रह चुकीं ब्रिटिश मॉडल नाओमी ग्लैमर वर्ल्ड का सबसे चर्चित चेहरा हैं। वे सुपर मॉडल के अलावा एक बेहतरीन एक्ट्रेस, सिंगर, राइटर और बिजनेस वुमन भी रह चुकी हैं। नाओमी ने 15 वर्ष की उम्र में वर्ष 1985 में अपना मॉडलिंग करियर शुरू किया था। उन्होंने अपने नाम से कई ब्यूटी प्रोडेक्ट लॉन्च किए हैं, जिसमें से वर्ष 2011 में नाओमी कैम्पबेल वाइल्ड पर्ल और वर्ष 2013 में क्वीन ऑफ गोल्ड को दुनियाभर में काफी सराहा गया। नाओमी ने चार किताबें भी लिखी हैं, जिसमें 1994 में आई स्वान टॉप मॉडल और 2016 में नाओमी कैम्पबेल ऑटोबायोग्राफी काफी चर्चित रहीं।



Click it and Unblock the Notifications