Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
Bride Mehndi Design: ब्राइड-टू-बी इन एक्ट्रेस से लें मेहंदी इंस्पिरेशन

वेडिंग सीजन की धूम चारों ओर देखने को मिल रही है। ऐसे में अगर आप भी शादी करने जा रही हैं, तो अपने स्पेशल डे के लिए अपने हाथों पर किस डिजाइन की मेहंदी लगानी है इसे लेकर कन्फ्यूज हो रही होंगी। क्योकि आप अपनी शादी का हर फंक्शन स्पेशल बनाना चाहती होंगी। हम आपके लिए आपके फेवरेट सेलेब्स की शादी के मेहंदी डिजाइन लेकर आए हैं। जिन्हें आप अपने स्पेशल डे के लिए चुन सकती हैं। ना सिर्फ ब्राइड बल्कि ब्राइड्समेड भी इससे इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

सोनम कपूर
सोनम कपूर ने अपनी शादी में अपने हाथों पर ट्रेडिशनल जाली और पेज़ली फ्लोरल डिजाइन की मेहंदी रचाई थी। इसके साथ ही इसमें हाथी के मोटिफ्स भी डिजाइन किया गया था। सोनम कपूर का मेहंदी डिजाइन सभी से सबसे यूनिक थी। जिसे आप भी अपने हाथों पर रचा सकती हैं।

प्रियंका चोपड़ा मेहंदी डिजाइन
प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। उन्होने अपनी शादी में इलैबोरेट मेहंदी डिजाइन चुना, जिसमें गिटार भी बना हुआ था। उनकी मेहंदी का डिजाइन उन्होने अपने म्यूज़िशियन पति निक जोनस के नाम की रचाई जो देखकर साफ पता चल रहा है। उन्होने अपनी शादी के लिए काफी बारीक डिजाइन की मेहंदी डिजाइन को चुना। जो देखने में काफी खूबसूरत लग रहा था।

कैटरीना कैफ की मेहंदी
मालदीव में कैटरीना कैफ ने अपने हनीमून के दौरान हाथों की मेहंदी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। जिसमें उनके मेहंदी का डिजाइन साफ देखा जा सकता है। लोगों को कैटरीना कैफ की मेहंदी का डिजाइन काफी पसंद आया। उनके फैंस ने जमकर तारीफ भी की।

मौनी रॉय के पिया के नाम की मेहंदी
मौनी रॉय ने अपनी शादी के लिए मेहंदी का काफी यूनिक डिजाइन चुना। अगर आप भी पूराने मेहंदी डिजाइन से बोर हो चुकी हैं तो मौनी रॉय से अपनी मेहंदी का इंस्पिरेशन ले सकती हैं। मौनी की मेहंदी के डिज़ाइन में खाली स्पेस सिंपल पर मेहंदी को यूनिक बना रहा है।

दीपिका पादुकोण की मेहंदी
दीपिका पादुकोण की शादी ही बहुत यूनिक थी, ऐसे में उनका मेहंदी डिजाइन हटकर ना हो ये कैसे हो सकता है। दीपिका के हाथों की मेहंदी डिजाइन में डिटेलिंग थी। उन्होने अपने हाथों की कोहनियों तक मेहंदी लगाई थी। जिसमें बहुत सारे डिजाइन बने थे।

आलिया भट्ट की मिनिमलिज्म मेंहदी
आलिया भट्ट की शादी में उनके आउटफिट से लेकर उनका मेकअप सब बहुत सिंपल था। जो उनकी मेहंदी में साफ नजर आता है। आलिया की मेहंदी दिखने में जितनी सिंपल थी, असल में वो उतनी ही यूनिक भी थी। अगर आप भी अपनी मेहंदी को सिंपल रखना चाहती है तो आलिया भट्ट से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
Image Credit: instagram



Click it and Unblock the Notifications
