Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
शादी के बाद फर्स्ट Valentine डिनर डेट के लिए परफेक्ट है Kriti Sanon का साड़ी लुक, पति देव के उड़ जाएंगे होश
Kriti Sanon इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya) के वजह से सुर्खियों में छाई हुई है। मूवी प्रमोशन के दौरान कृति के रोजाना एक से बढ़कर एक लुक सामने आ रहे हैं।
हाल ही कृति ने रोज डे के मौके पर हॉट पिंक कलर की साड़ी में फोटोज शेयर की है। जिसमें वो काफी खूबसूरत नजर आ रही है। आप भी वैलेंटाइन के मौके पर अगर साड़ी पहनने का प्लान बना रही हैं तो कृति का ये साड़ी लुक आपके स्टाइल में चार चांद लगा सकता है।

खासतौर पर अगर आप शादी के बाद फर्स्ट वैलेंटाइन डे पर अपने पति के साथ डिनर डेट प्लान कर रही हैं, तो आपको ये लुक जरुर ट्राय करना चाहिए। यकीन मानिए आपके पति की नजरे आपसे हट ही नहीं पाएंगी।
आइए जानते हैं कृति की इस साड़ी की खासियत-
कृति ने मूवी प्रमोशन के लिए डिजाइनर अर्पिता मेहता के कलेक्शन की हॉट पिंक जॉर्जेट हैंडमेड एम्ब्रॉयडरी साड़ी पहनी थी। साड़ी की स्टाइलिंग की बात करें तो कृति ने साड़ी के पल्लू को ऑपन ही रखा था और साड़ी की मैचिंग की स्लीवलेस प्लजिंग नेक वाली क्रोप्ड सिल्हूट डिजाइन का नेट ब्लाउज पहना था।

कृति ने अपने इस लुक को कम्प्लीट करने के लिए एमरल्ड स्टोन का खूबसूरत नेकलेस और रिंग पहनी थी। इसके साथ ही उन्होंने मैचिंग हॉट पिंक कलर का हाई हील पम्प पहने थे जो कृति को परफेक्ट लुक दे रहे थे।

बात करें कृति के मेकअप की तो उन्होंने इस लुक के लिए स्मोकी आइज और होठों पर पिंक लिप कलर अप्लाई किया था। कृति का ये इंडियन बार्बी लुक देखकर उनके फैंस उनकी खूब तारीफें कर रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications