Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
कैटरीना कैफ ने राजस्थान में वैकेशन के लिए जो फ्लोरल-प्रिंट शर्ट ड्रेस पहनी थी, उसकी कीमत हैं सिर्फ...
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने न्यू ईयर सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने न्यू ईयर राजस्थान में सेलिब्रेट किया था। इन तस्वीरों में कैटरीना कैफ व्हाइट कलर की फ्लोरल ड्रेस पहनी हुई हैं। इस फ्लोरल ड्रेस के साथ कैट ने कई फोटोज शेयर की हैं। कैटरीना कैफ को फ्लोरल प्रिंट काफी पसंद हैं। न्यू ईयर ईव पर पहना उनका ये फ्लोरल शर्ट ड्रेस इस बात का सबूत है।

नारंगी और हरे रंग के कैवेंडिश गुलाब के प्रिंट के इस शर्ट ड्रेस में कैट किसी हूर से कम नहीं लग रही थी। उन्होंने अपने बालों को पीछे की ओर मैसी बन बनाया हुआ था। और मिनिमल मेकअप के साथ उन्होंने अपने लुक को कम्प्लीट किया था। इस लुक के लिए उन्होंने कोई एक्सेसरीज कैरी नहीं की थी। कैटरीना का यह रिफ्रेशिंग लुक फैन को खूब पसंद आ रहा है।
वैसे आपको बता दें कि कैटरीना की ये फ्लोरल ड्रेस एर्डेम ब्रांड की है। इस ड्रेस की लॉन्ग और भारी स्लीव्स इस ड्रेस को खूबसूरत बना रही थी। वैसे अगर आपको इस ड्रेस की कीमत पता चल जाए तो आप यकीन नहीं करेंगे। कटरीना की यह ड्रेस एर्डेम ब्रांड की थी।

एर्डेम की ऑफिशियल वेबसाइट पर इस आसान-ब्रीज़ी ड्रेस की कीमत $1,095 (लगभग 91,221 रुपये) है। यकीन नहीं हो रहा है ना आपको भी!



Click it and Unblock the Notifications
