Latest Updates
-
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ
फिल्म के प्रमोशनल इवेंट में आलिया भट्ट के गॉर्जियस डिफरेंट लुक्स, देखें फोटो और वीडियो
फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के प्रमोशन लिए आलिया भट्ट पूरे जोर- शोर के साथ लगी हुईं हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। आलिया और रणवीर दोनों ही फिल्म के प्रमोशन के लिए देशभर में घूम रहे हैं। सबसे खास बात ये है कि प्रमोशन के दौरान आलिया भट्ट के डिफरेंट लुक सामने आ रहे हैं।

अलग-अलग आउटफिट के साथ आलिया भट्ट कमाल की लग रही हैं। साड़ी से लेकर वेस्टर्न आउटफिट में आलिया की खूबसूरती की चमक निखर कर सामने आ रही हैं।
फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का प्रमोशनल इवेंट में आलिया औरर रणवीर सिंह दिल्ली में थे, जहां पर आलिया भट्ट ने देसी लुक अपनाया हुआ था। आलिया अपनी फिल्म के लुक के साथ यहां पर भी दिखाई पड़ीं। उन्होंने इस इवेंट में साड़ी कैरी की थी। आलिया की शिफॉन साड़ी उके लुक में चार चांद लगी रही थी।

मल्टी कलर की साड़ी के साथ आलिया भट्ट ने डिजाइन ब्लाउज़ स्टाइल किया था। मिनिमल मेकअप के साथ आलिया ने ओपन हेयर स्टाइल को चुना था।
इससे पहले आलिया भट्ट को दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले कैजुअल लुक में नजर आईं। प्रमोशनल इवेंट में जानें के लिए आलिया ने ब्लैक टी-शर्ट और ब्लैक पैंट को स्टाइल किया था।
एक अन्य वीडियो में आलिया भट्ट का व्हाइट शर्ट और जींस के साथ ऐयरपोर्ट वायरल हो रहा है। इसमें आलिया भट्ट का कैजुअल स्टाइल लोगों को भा रहा है। आलिया ने व्हाइट स्नीकर्स कैरी किये थे। अगर ओवर ऑल लुक की बात करें तो कानों में हूप ईयररिंग के साथ लाइट मेकअप आलिया पर काफी अच्छा लग रहा था।
Image Courtesy- www.instagram.com



Click it and Unblock the Notifications
