Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
फिल्म Jawan की एक्ट्रेस नयनतारा का स्टाइल और फैशन है लाजवाब, स्टनिंग लुक से बॉलीवुड एक्ट्रेस को देती हैं टक्कर
style and fashion of the film Jawan's actress Nayantara is fantastic- साउथ की सुपरस्टार नयनतारा अब शाहरूख खान के साथ आने वाली फिल्म जवान से ग्लोबल स्टार भी बन रही हैं। नयनतारा जब से जवान का ट्रेलर आया है सब की आखों का तारा बनी हुई हैं। लाखों फैंस के दिलों पर राज करने वाली नयनतारा शाहरूख के साथ मोस्ट अवेटिंग फिल्म जवान में साथ एक्शन करती नजर आ रही हैं।

नयनतारा का ट्रेलर में जो लुक नजर आ रहा है वो शानदार है। साउथ सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस नयनतारा अपने स्टनिंग लुक्स को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। वो चाहे वेस्टर्न लुक कैरी करें या फिर ट्रेंडिशनल लुक सभी में गॉर्जियस नजर आती हैं। अपनी खूबसूरती को लेकर भी नयनतारा सुर्खियों में रहती हैं।

वैसे फैंस को नयानतारा का सिंपल लुक काफी भाता है और नयनतारा भी अक्सर आपको सिंपल लुक में ही नजर आती हैं। लेकिन उनका डाइनैमिक स्टाइल काफी अलग और क्रेजी करने वाला होता है। नयनतारा सिंपल टी-शर्ट और जींस में भी बिजली गिराती हैं। उनकी फैंस उनके सिंपल लुक पर फिदा रहती हैं और नयनतारा के लुक को कॉपी करती हैं।

नयनतारा अपने क्लासी लुक को लेकर भी काफी ट्रेंड में रहती हैं। चाहे वो सिंपल गाउन कैरी करें या फिर मैक्सी ड्रेस पहने कमाल की नजर आती हैं। एक्ट्रेस पर शिफ्ट ड्रेस के साथ ही स्कर्ट और ब्लाउज भी काफी अच्छा लगती है।

एक्ट्रेस कोई भी ड्रेस कैरी करें वो उनका स्टाइल स्टेटमेंट बन जाता है।

वहीं नयनतारा का साड़ी लुक तो बेहतरीन हैं, वो साड़ी में चांद का टुकड़ा नजर आती है, जिससे आप अपनी नजरें नहीं हटा सकते हैं। साड़ी के साथ लाइट मेकअप वो किसी अप्सरा से कम नहीं लगती हैं। नयनतारा किसी भी टाइप की साड़ी कैरी करें चाहे वो स्क्विन साड़ी हो या फिर कॉटन फैब्रिक वाली साड़ी कैरी करें, गॉर्जियस लगती हैं।

नयनतारा को साड़ी से कितना लगाव है आप इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि उन्होंने अपनी शादी में लहंगा कैरी करने के बजाए रेड कलर की साड़ी पहनी, जो उन पर बहुत ही सुंदर नजर आ रही थी। नयनतारा इतनी सुंदर लग रही थीं कि उनका लुक काफी वक्त तक ट्रेंड में बना रहा और नई दुल्हनों ने भी उनका लुक खूब कॉपी किया।
Image Courtesy-instagram.com/nayantharaofficiial



Click it and Unblock the Notifications
