Latest Updates
-
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल -
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें राजा बलि की कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Parivartini Ekadashi 2026 Wishes: हरि की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को भेजें परिवर्तिनी एकादशी की शुभकामनाएं -
अब 1000 से 2000 रूपये में किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, वारयल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल -
World Alzheimer's Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर का शुरुआती संकेत तो नहीं, जानें इसके लक्षण और इलाज -
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि कब से शुरू? जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और अष्टमी-नवमी की तारीख -
बार-बार पेशाब आना इन 5 बीमारियों का होता है संकेत, डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय -
Parivartini Ekadashi 2026: कब है परिवर्तिनी एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण का समय -
International Day of Peace 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस? जानिए इसका इतिहास, महत्व व थीम
Video: 60,000 का बिक रहा जूट की बोरी का बना ट्राउजर, सोशल मीडिया पर लोग उर्फी जावेद के साथ कर रहे कंपेयर

आज के समय में धीरे-धीरे फैशन की परिभाषा ही बदलती जा रही है। आपके कपड़े, आउटफिट, ड्रेसिंग सेंस आपकी पर्सनेलिटी को दिखाने में मदद करते है। ऐसे में जो किसी के लिए उनका फैशन है वो किसी के लिए अजीब हो सकता है। जैसे आज कल सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद के फैशन सेंस की चर्चा सबसे ज्यादा रहती है। जहां लोगों को उनका फैशन इतना अजीब लगता है वहीं कई लोगों के लिए वो फैशन इंस्पिरेशन बनीं हुई हैं।
हमने कई बार अजीबोगरीब आउटफिट्स को महंगे प्राइज टैग लगाकर बेचते हुए देखा है। ऐसा ही एक अजीबोगरीब फैशन आउटफिट सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है। आपने भी अपने इंस्टाग्राम पर जूट की बोरी से बना एक पैंट स्टोर पर 60 हजार रूपये में बेचते हुए देखा जा रहा है। जी हां वहीं जूट की बोरी जो जिसमें आलू या गेहूं रखा जाता है जो हमें सब्जी मंडी या बाजारों में आसानी से देखने को मिल जाती है।
इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने अपने अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें एक स्टोर में पलाजो पैंट का वीडियो के साथ शेयर किया है। इस पैंट के एक पैर पर प्रिंट है और कमर पर काला धागा लगा हुआ है। इसका डिजाइन भी कुछ ज्यादा खास नहीं है।
कई यूजर्स ने वीडियो पर यह कहते हुए कमेंट किया कि राशन की दुकानों पर आपको ये जूट की बोरियां सस्ते में मिल जाएंगी। वहीं एक यूजर ने कमेंट किया किया कि ये पैंट उर्फी जावेद की है।
साल 2022 में लग्जरी लेबल गुच्ची ने चीन में एक छाता 11,100 युआन यानि 1.3 लाख रुपये में बेच रहा था। ब्रांड्स ने स्पष्ट किया था कि ये छाता उन्हें बारिश से बचाने के साथ धूप से बचाने में भी मदद करेगा। ब्रैंड्स के इस तरह के फैशन और इसके प्राइज टैग्स को देखकर यहीं लगता है कि इन लोकल चीजों से बनी सस्ती चीजों को इतने महंगे दामों पर कौन खरीदता होगा।



Click it and Unblock the Notifications
