Latest Updates
-
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती
साड़ी पहनते हुए ये गलतियां कर सकती हैं आपका लुक खराब, परफेक्ट फिटिंग के लिए करें ये काम
Mistakes to Avoid While Draping Sarees : साड़ी पहनना एक कला है और इसे सही तरीके से पहनने के लिए कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है। सेलेब स्टाइल साड़ी पहनने का मन हर महिला का करता है लेकिन सही टेक्निक नहीं पता होने के वजह से महिलाएं कई बार अपना लुक खराब कर देती हैं। खासकर जो साड़ी पहनने में एकदम नई होती हैं। उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना होता है, जिससे उनका लुक परफेक्ट नहीं दिख पाता।
आज आपको बताते हैं साड़ी पहनने में कौन-कौन सी छोटी-छोटी गलतियां आपके लुक को खराब कर सकती हैं। ताकि आप उन्हें करने से बच सकें और पूरी तरह परफेक्ट दिख सकें।

1. गलत फिटिंग ब्लाउज
गलती: अक्सर महिलाएं सही फिटिंग के बिना ब्लाउज पहनती हैं, जिससे लुक खराब हो जाता है।
सुझाव: ब्लाउज को अपनी बॉडी टाइप के अनुसार टेलर से कस्टम फिट करवाएं। ब्लाउज की सही फिटिंग आपके लुक को और भी आकर्षक बना सकती है।
2. साड़ी का सही ड्रेप न करना
गलती: साड़ी को गलत तरीके से ड्रेप करने पर उसका लुक बिगड़ सकता है, और यह जगह-जगह से खुलने लगती है।
सुझाव: साड़ी की प्लीट्स को ठीक से सेट करें और इसे कसकर पिन करें, ताकि साड़ी पूरे दिन सही ढंग से सेट रहे।
3. पेटीकोट का गलत चुनाव
गलती: गलत फैब्रिक या गलत फिटिंग वाला पेटीकोट आपके लुक को खराब कर सकता है।
सुझाव: हमेशा साड़ी के फैब्रिक के अनुसार पेटीकोट चुनें। साटन या सिल्क साड़ी के लिए सॉफ्ट, फॉल फ्री पेटीकोट सही रहता है, वहीं कॉटन साड़ी के लिए हल्का और कॉटन पेटीकोट अच्छा होता है।
4. साड़ी की लंबाई गलत रखना
गलती: साड़ी बहुत ज्यादा ऊंची या नीचे लटकाना आपके लुक को बिगाड़ सकता है।
सुझाव: साड़ी की लंबाई आपके एंकल्स के ठीक ऊपर होनी चाहिए, जिससे आप कंफर्टेबल भी रहें और साड़ी अच्छी लगे।
इन सुझावों को अपनाकर, आप हर बार साड़ी में परफेक्ट और ग्रेसफुल दिख सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
