Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
हैंडलूम साड़ियों का शौक रखती हैं TMC सांसद महुआ मोइत्रा, डेढ़ लाख रुपए के बैग पर मच चुका है बवाल
एमसी सांसद महुआ मोइत्रा इन दिनों एक विवाद की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। महुआ के ऊपर आरोप हैं कि उन्होंने संसद में सवाल पूछने के बदले कैश लिया। यह पहली बार नहीं हैं कि महुआ मोइत्रा का किसी विवाद में नाम आया है। इससे पहले लोकसभा में टीएमसी सांसद अपनी लग्जरी स्टाइलिश एसेसरीज की वजह से भी विपक्ष के निशाने पर आ चुकी हैं।
जब महुआ मोइत्रा महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेर रही थीं। बाद में लोकसभा में महुआ लग्जरी ब्रांड 'लुई विटॉन' के बैग के साथ उनका वीडियो वायरल हुआ। जिसमें इस बैग की कीमत 1.5 लाखो रुपए में बताई गई थी।

इसके अलावा महुआ अपनी साड़ी कलेक्शन, स्टाइल और लाइफस्टाइल के लिए भी जानी जाती है। वो हमेशा अपने स्टाइलिश लुक और एसेसरीज के वजह से भी विरोधी पार्टी के निशाने पर रहती हैं। मोइत्रा ज्यादात्तर हैंडलूम साड़ी पहनना पसंद करती है। उनका साड़ी स्टाइलिंग की वजह से वो कई मैग्जीन के कवर पेज पर नजर आ चुकी है।
महुआ मोइत्रा की पहचान एक तेज तर्रार नेता के तौर पर होती है। हालांकि, बहुत ही कम लोगों को मालूम है कि महुआ राजनीति में आने से पहले एक सफल बैंकर हुआ करती थीं। आइए टीएमसी की लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा के बारे में जानते हैं।

चमकदार गुलाबी और हरे रंग की हैंडलूम साड़ी
कुछ दिनों पहले महुआ मोइत्रा संसद टीवी के विरोध में सदन में चमकदार गुलाबी और हरे रंग की साड़ी पहनकर पहुंची थी। उनकी ये हैंडलूम साड़ी उन पर काफी फब रही थी। अपने लुक को पूरा करने के लिए महुआ ने हमेशा की तरह बाल खुले और सनग्लासेस लगा रहे थे और उन्होंने साथ में अपना लुई विटॉन हैंडबैग कैरी किया हुआ था।

कॉटन साड़ी विद टर्टल नेक ब्लाउज
महुआ मोइत्रा संसद में हमेशा साड़ी के साथ एक्सपैरिमेंट करते हुए नजर आती है। संसद में वो जामदानी साड़ी के साथ फुल स्लीव्स र्टटल नेक ब्लाउज में भी नजर आ चुकी हैं।
27 हजार की साड़ी पहनकर में दिया इंटरव्यू
महुआ मोइत्रा हार्पर बाजार मैग्जीन के इंडिया संस्करण के कवर पेज पर नजर आ चुकी है। इस कवर पेज पर महुआ को इंडिगो, मैजेंटा और जैतून रंग की हाथ से बुनी हुई रेशम की साड़ी पहने हुए नजर आई थी, इस साड़ी पर सिल्वर स्ट्रिप का काम किया हुआ था। मुंबई की डिजाइनर पायल खंडवाला की डिजाइन की गई इस साड़ी की कीमत वेबसाइट पर ₹26,800 थी। इस हाथ से बुनी रेशम की साड़ी में सिल्क बॉर्डर पर साटन की बुनाई का काम किया गया था। इसे पश्चिम बंगाल प्रशिक्षित कारीगरों द्वारा बनाया गया था' दूसरे लुक में वह नीले बॉर्डर वाली गुलाबी सिल्क साड़ी और हाई नेक ब्लाउज के साथ नजर आ रही हैं। इस लुक के लिए उन्होंने कोई एक्सेसरीज नहीं पहनी थी।

सिंपल साड़ी विद प्रिंटेट ब्लाउज
महुआ साड़ी के साथ ब्लाउज एक्सपैरिमेंट खूब करती हैं। वो साड़ी के साथ हैंड ब्लॉक प्रिटेंड ब्लाउज पहनना खूब पसंद करती हैं।

लंदन और न्यूयॉर्क में थी इन्वेस्टमेंट बैंकर
टीएमसी सांसद ने मैसाचुसेट्स में माउंट होलोके कॉलेज साउथ हैडली से 1998 में अर्थशास्त्र और मैथ्स में ग्रेजुएशन किया। महुआ ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रतिष्ठित बैंकिंग कंपनी जेपी मॉर्गन चेज में काम किया। उन्होंने न्यूयॉर्क और लंदन दोनों ही जगह काम किया। वह एक अच्छे पद तक पहुंच भी गई थीं। यहां पर वह करोड़ों रुपये की सैलरी पर काम कर रही थीं।
ऐसी हुई राजनीति में एंट्री
महुआ को लंदन और न्यूयॉर्क में काम करके मजा नहीं आ रहा था। वह अब राजनीति का हिस्सा बनकर लोगों की सेवा करनी चाहती थीं। इसलिए उन्होंने भारत लौटने का फैसला किया। 2009 में वह कांग्रेस में शामिल हो गई। हालांकि, एक साल के भीतर ही कांग्रेस से उनका मोहभंग हुआ और उन्होंने 2010 में टीएमसी में जाने का फैसला किया। टीएमसी में आकर ही उनका राजनीतिक करियर का ग्राफ तेजी से ऊपर की ओर चढ़ता चला गया।



Click it and Unblock the Notifications
