Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
2023 Outfit Ideas: न्यू ईयर पार्टी के लिए ट्राई करें ये वेस्टर्न आउटफिट्स

न्यू ईयर सामने है, और सभी लोग न्यू ईयर इव की तैयारी में लग गए हैं। लड़कियां भी पार्टी के लिए अपने तैयारियों में लगी हुई हैं। इस मौके के लिए परफेक्ट आउटफिट की तलाश कर रही हैं। अगर आपने अभी तक साल की नई शुरूआ करने के लिए अपना आउटफिट डिसाइड नहीं किया है। तो हम आपके लिए कुछ वेस्टर्न आउटफिट आइडिया लेकर आए हैं।
साल 2023 की शुरूआत करने के लिए आप सिक्विन, सिल्क, साटन या कुछ यूनिक फेब्रिक के आउटफिट चुन सकती हैं। अपनी फेवरेट ड्रेस या ड्रीम ड्रेस पहनने का इसे अच्छा मौका कोई और नहीं होगा आपके लिए। अपने न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए आप अपनी पार्टी के हिसाब से आउटफिट चुन सकती हैं। आउटफिट के मामले में आपका टेस्ट चाहे जो भी हो, हम आपके लिए हर तरह के वेस्टर्न आउटफिट आइडिया आपके लिए लेकर आए हैं। आइए देखें-
सीक्विन क्रेप मिनी ड्रेस
न्यू ईयर पार्टी में डांस फ्लोर पर चमकने के लिए सीक्विन ड्रेस से बेस्ट ऑप्शन क्या हो सकता है। आज कल इस तरह की सीक्विन ड्रेस काफी ट्रेंड भी कर रही है। ऐसे में आप भी सीक्विन ड्रेस कैरी करके अपनी न्यू ईयर पार्टी में आग लगाएं।
हाल्टरनेक ड्रेस
प्रिंटेड ड्रेस भी काफी तेजी से ट्रेंड में देखने को मिल रहा है। फिटेड चोली, हाई साइड स्लिट और हॉल्टरनेक आपको शोस्टॉपर बनाने के लिए अच्छा विक्लप है।
साटन फ्रिंज मैक्सी ड्रेस
फ्लुइड हाई नेक फ्रिंज्ड मैक्सी ड्रेस में कॉन्फिडेंस के साथ नए साल 2023 में जाए। इस तरह का आउटफिट आपको एक अलग कॉन्फिडेंस देने का काम करती है। और आपको सबसे अलग बनाती है।
मिरर चैनमेल मिनी ड्रेस
नए साल के लिए खुद को चमकता सितारा बनाने के लिए मिरर ड्रेस से अच्छा कुछ नहीं हो सकता है। इसे नियॉन स्लिप, रिस्क्यू ब्रीफ और ब्रालेट सेट, या बस ट्राउजर और क्रॉप टॉप के साथ कैरी किया जा सकता है।
वेलवेट आउटफिट
हर किसी को चमचमाती हुई पोशाक पसंद हीं होती। ऐसे में आप वेलवेट आउटफिट भी अपने लिए चुन सकती हैं। वेलवेट फेब्रिक में मिनी से लेकर लॉन्ग ड्रे भी बहुत प्यारी लगती है। इसे पहनने से आप काफी य़ूनिक और एक्ट्रेक्टिव नजर आएंगी।
Image Credit: Instagram



Click it and Unblock the Notifications
