Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
टीवी एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया के हाथों में रचाई खास मेहंदी डिजाइन, आप भी देखें ब्राइडल मेंहंदी के लिए डिजाइन
Sonarika Bhadoria Flaunts Shiv-Parvati Mehendi Design : टीवी के पॉपुलर सीरियल 'देवों के देव महादेव' से घर-घर में मशहूर हुईं सोनारिका भदौरिया शादी रचाने जा रही हैं। जिसकी रस्में शुरु हो गई हैं। एक्ट्रेस सोनारिका ने अपनी मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर कर दी हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
वहीं इस पोस्ट में शिव-पार्वती का कनेक्शन देखने को मिला है, जिसे देखकर फैंस भी खुश होते हुए दिख रहे हैं और प्यार लुटा रहे हैं।

शिव-पार्वती की मेहंदी डिजाइन
इंस्टाग्राम पर मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, मेहंदी है रचनेवाली, हाथों में गहरी लाली। इसके साथ एक्ट्रेस ने पोस्ट में खुलासा किया की उन्होंने अपनी मां की शादी का लहंगा पहना। तस्वीर में एक्ट्रेस को मंगेत्तर के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। वहीं आखिरी तस्वीर में उनके हाथ में लगी मेहंदी की फोटो देखने को मिली है, जिसमें फैंस की नजर शिव पार्वती की जोड़ी के डिजाइन पर टिक गई है। एक्ट्रेस की ये मेहंदी डिजाइन काफी पसंद की जा रही है।

मेहंदी के लिए चुना शिव पार्वती थीम मेंहदी
सोनारिका को 'देवों के देव महादेव' सीरियल में माता पार्वती के रोल में खूब पसंद किया गया था। हमेशा ग्लैमरस रहने वाली सोनारिका ने इस किरदार को इतना बखूबी निभाया की दोबारा उन्हें ही 'पार्वती' के रूप में देखने की इच्छा जता डाली। सोनारिका खुद भी शिव-पार्वती से बहुत प्रभावित लगती हैं। उन्होंने अपनी शादी के मौके पर इसी थीम पर अपने हाथों में मेहंदी की डिजाइन बनवाई है।

शिव पार्वती की जोड़ी का अर्थ
आप भी सोनारिका की तरह हाथों में शिव-पार्वती की मेहंदी की डिजाइन अपने हाथों में लगा सकती हैं। शिव और पार्वती प्रेम, भक्ति, और शक्ति का प्रतीक हैं। पार्वती और शिवजी की जोड़ी ऐसी है जिसमें प्रेम, सम्मान, समर्पण और त्याग की भावना देखने को मिलती है। जोकि एक मजबूत रिश्ते और सच्चे प्रेम का प्रतीक है। हम आपको यहां और भी डिजाइन बता रहे हैं।
शिव पार्वती मेहंदी डिजाइन नम्बर 1

शिव पार्वती मेहंदी डिजाइन नम्बर 2




Click it and Unblock the Notifications
