Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Underwear Mistakes: अंडरवियर को लेकर कहीं आप भी तो नहीं करतीं ये कॉमन मिस्टेक्स
महिलाओं को अपने लिए सही अंडरगार्मेंट खरीदना और सही ब्रा चुनने में समय लगता है। महिलाएं हमेशा कंफर्ट और उनकी खूबसूरती के बीच फंस जाती है। यहां पर कुछ खास टिप्स दे रहे हैं जिससे आप जब मार्केट से अगली बार अपने लिए ब्रा और पैंटीस खरीदने जाएं तो आपको किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े और ही कन्फ्यूज ना होना पड़ें-

यहां पर सबसे कॉमन Underwear Mistakes के बारें में बता रहे हैं जो अक्सर महिलाएं अंडर गार्मेंट्स खरीदते वक्त करती हैं
1.ब्रा और पैंटी जो आपकी बॉडी को कंफर्ट दे
आप जब ब्रा या फिर अपने लिए पैंटी खरीदती हैं तो कई बार आप उसकी सिर्फ सुंदरता को देखकर पर्चेज कर लेती हैं, लेकिन ये नहीं देखती कि वो आपके शरीर के लिए कितनी आरामदायक है या नहीं। अगर आपकी पियर शेप बॉडी है तो आपको लेस शॉर्ट अंडरगार्मेट लेने चाहिए वहीं बॉडी शेप में है तो हाई राइज वाले अंडरवियर पहनने चाहिए।
2.ब्रा का साइज़
बहुत सी महिला अपने ब्रेस्ट को बड़ा दिखाने के लिए छोटे साइज का ब्रा पहनती है, लेकिन ऐसा करने से आप अपनी हेल्थ का नुकसान कर रही हैं। ये आपके स्तनों में ब्लड सर्कुलेशन को कम कर देता है, जिससे आपको कई तरह की समस्याएं जैसे पीठ का दर्द, स्तनों में दर्द हो सकता है। अगर आप अपने ब्रेस्ट को फुलर दिखाना चाहती हैं तो पुशअप ब्रा खरीदें।

3. अंडरवियर का फैब्रिक
अंडरवियर को लेते वक्त उसका फैब्रिक जरूर छू कर देखें। टाइट कॉटन या लाइक्रा मटेरियल के साथ कशीदाकारी अंडरवियर न लें। सिल्क वाले ब्रा और पैंटी भी सोंच विचार कर ही लें, क्योंकि इसमें हवा पास नहीं होती है। जो आपकी बॉडी में इरिटेशन पैदा कर देगा।
4.अंडरवियर का बहुत टाइट होना
महिलाएं कभी भी बहुत टाइट या फिर बहुत ही लूज अंडरवियर न खरीदें। इससे आपकी त्वचा उभरी हुई दिखती है, जब आप बैठते हैं। टाइट अंडरवियर से आपके प्राइवेट पार्ट को नुकसान पहुंचता है। खुजली और कम ब्लड सर्कुलेशन के कारण समस्याएं पैदा हो जाती हैं।

5.अंडरवियर का कलर
आज जो ब्लाउज, स्कर्ट या पैंट पहनती हैं, उसी के रंग का मिलता हुआ अंडरवियर पहने। अगर आप लाइट कलर पर डार्क कलर के अंडर गार्मेंट पहनती हैं तो साफ नजर आते हैं।
6.घर में पहनने वाले अंडर गार्मेंट्स
घर पर आप वो ब्रा ना पहने जो बाहर पहनती हैं। घर पर आप स्पोर्ट्स ब्रा पहन सकती है। इससे आपके ब्रेस्ट को और आपकी पीठ को भी आराम मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications
