Latest Updates
-
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट
साड़ी हो या लहंगा हर लुक में दिखें परफेक्ट, ट्राई करें रश्मिका से जाह्नवी तक के यूनिक ब्लाउज डिजाइन
Unique Blouse Designs: हर लड़की चाहती है कि उसका ट्रेडिशनल लुक सबसे हटके और ट्रेंडी दिखे। चाहे बात शादी की हो या त्यौहार की या फिर किसी खास पार्टी की सभी लड़कियां साड़ी या लहंगा तो पहनती ही हैं। अगर साड़ी या लहंगे के स्टाइल को सबसे खास बनाना है तो सारी बात आ जाती है ब्लाउज डिजाइन पर।
आजकल बॉलीवुड एक्ट्रेस अपने स्टाइलिश और एक्सपेरिमेंटल ब्लाउज डिजाइनों से नई फैशन इंस्पिरेशन दे रही हैं। अगर आप खास दिन के लिए साड़ी या लहंगा ले रही हैं तो आइए दिखाते हैं कि रश्मिका मंदाना, जाह्नवी कपूर और बाकी डीवाज ब्लाउज डिजाइन। आप भी उन्हें रीक्रिएट कर अपने स्टाइल को बना सकती हैं सबसे खास।

रश्मिका मंदाना का बैकलेस ब्लाउज
रश्मिका का बैकलेस ब्लाउज डिजाइन मिनिमम और एलिगेंट लुक के लिए बेस्ट है। यह डिजाइन प्लेन साड़ियों के साथ बेहद खूबसूरत लगता है। अगर आप बोल्ड और क्लासी लुक चाहती हैं तो इस तरह का ब्लाउज जरूर ट्राई करें।

जाह्नवी कपूर का डीप नेक शाइनी ब्लाउज
श्रीदेवी की लाडली बेटी जाह्नवी कपूर अपने फैशन स्टेटमेंट के लिए जानी जाती हैं। उनका डीप नेक और शाइनी फैब्रिक ब्लाउज फेस्टिव या नाइट फंक्शन के लिए एकदम परफेक्ट है। आप भी साड़ी और लहंगे के साथ इस स्टाइल को ट्राई कर सकती हैं।
कियारा आडवाणी का स्ट्रैपी ब्लाउज
कियारा का स्पेगेटी स्ट्रैप ब्लाउज, खासतौर पर शरारा या लहंगे के साथ एक मॉडर्न टच देता है। अगर आप इंडो-वेस्टर्न लुक चाहती हैं तो ये ऑप्शन बेस्ट है।
आलिया भट्ट का स्टाइल है खास
आलिया भट्ट का हर स्टाइल लड़कियां फॉलो करती हैं। अगर आप सिंपल साड़ी को भी ट्रेंडी टच देना चाहते हैं तो आलिया से इंस्पिरेशन ले सकते हैं। शादी हो या बर्थडे पार्टी हर किसी की नजरें आप पर टिक जाएंगी।
राशा थडानी
रवीना टंडन की लाडली बेटी राशा थडानी ने भी फिल्मों में एंट्री मार ली है। राशा का स्टाइल भी यंग जेनरेशन को काफी पसंद आ रहा है। आप किसी खास की शादी में जाने की तैयारी कर रही हैं तो राशा के इस ब्लाउज डिजाइन को रिक्रिएट कर सकती हैं।
ब्लाउज सिलेक्शन के लिए कुछ जरूरी टिप्स
अपनी बॉडी टाइप के अनुसार नेकलाइन और स्लीव लेंथ चुनें।
फैब्रिक ऐसा चुनें जो साड़ी/लहंगे के साथ संतुलन में हो।
फिटिंग और कम्फर्ट पर कभी कॉम्प्रोमाइज़ न करें।
बैक डिजाइन में एक्सपेरिमेंट करें - डीप यू, वी, या टैसल्स के साथ।
थ्रेड वर्क और मिरर वर्क क्लासिक लेकिन ट्रेंडी
अगर आप ज्यादा फ्यूजन नहीं चाहतीं तो ट्रेडिशनल मिरर वर्क या थ्रेड वर्क वाला ब्लाउज आपके लिए सही रहेगा। ये हर तरह की साड़ी या लहंगे के साथ जचता है।
स्लीव्स पर करें एक्सपेरिमेंट
कट-वर्क स्लीव्स, पफ स्लीव्स, बेल स्लीव्स और नेट स्लीव्स आजकल खूब चलन में हैं। आप साड़ी के साथ मैच करते हुए स्लीव्स का स्टाइल चुन सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
