Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
उर्फी जावेद ने जूतों से ही बना डाली सेक्सी ड्रेस, ट्रोलर्स को लताड़ने के लिए किया ऐसा, देखिएं पूरा वीडियो
Urfi Javed BOLD Shoes Dress: टीवी एक्ट्रेस से फैशन क्वीन बन चुकीं उर्फी जावेद अपनी अतरंगी ड्रेसेज़ और बोल्ड ड्रेस की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उर्फी कब किस चीज से अपनी ड्रेस बना लें ये कोई नहीं समझ सकता है। अपनी अजीबो गरीब ड्रेसों के वजह से वो हमेशा ट्रेंड करती हैं। अब हाल ही में तो एक्ट्रेस ने ऐसी चीज़ से ड्रेस बनाई जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता है।

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है जिसमें वो जूतों के फैब्रिक की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। इस बार उर्फी ने जूतों की ड्रेस बनाई है और ऐसा कर के एक्ट्रेस ने उन लोगों को करारा जवाब दिया है जो उन्हें जूते से मारने की बात कहकर ट्रोल करते रहते हैं। आए दिन सोशल मीडिया में मिलने वाले तानों को सुनकर ट्रोलर्स को करारा जवाब देने के लिए उर्फी ने दिमाग लगाया और ये ड्रेस बना डाली।
सोशल मीडिया में शेयर किए वीडियो में दिख रहा है कि एक्ट्रेस एक ऑनलाइन डिलीवरी रिसीव करती हैं, जिसमें से ब्लैक एंड व्हाइट कलर के जूते निकलते हैं। इसके बाद उर्फी उन जूतों को देखती हैं और उन्हें इससे ड्रेस बनाने का आइडिया आता है। फिर अगले ही पल एक्ट्रेस जूतों की ड्रेस पहने नज़र आती हैं। एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और लोग उर्फी की क्रिएटिविटी देखकर हैरान हैं।
ये रहा वो वीडियो



Click it and Unblock the Notifications
