Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
Valentine Day Mehndi Designs 2024 : इन रोमांटिक मेहंदी डिजाइन से सजाएं हाथ, ऐसे जताएं प्यार
Valentine Day Mehndi Designs 2024 : वैलेंटाइन डे के मौके पर कपल्स अपनी मोहब्बत का इजहार करने के लिए कई तरीके ढूंढते हैं। जहां तोहफे और डिनर का ट्रेंड सदाबहार रहता है, वहीं अब वैलेंटाइन डे पर भी मेहंदी लगाने का ट्रेंड बढ़ गया है। आपको भी इस खास मौके पर हाथों में रचानी है मेहंदी तो हम लेकर आएं हैं आपके लिए स्पेशल और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइंस।
वैलेंटाइन डे पर यहां दिए गए कुछ डिजाइन आपके बेहद काम आ सकते हैं। यह डिजाइन लेटेस्ट होने के साथ-साथ बेहद यूनिक भी हैं, इन डिजाइन के जरिए आप अपनी प्यार भरी फीलिंग्स बयां कर सकते हैं।

हार्ट शेप मेहंदी
आप वैलेंटाइन डे के मौके पर हार्ट शेप मेहंदी डिज़ाइन भी बना सकती हैं। ये काफी अच्छा और रोमांटिक लग सकता है। इसे बनाना भी बहुत आसान है। इस हार्ट शेप मेहंदी डिजाइन के साथ आप बहुत सारे डिजाइन एक्सपैरिमेंट के तौर पर बना सकते हो।

कपल मेहंदी फोटो डिजाइन
आप वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर से इजहार ए इश्क करने के लिए अपनी और आपके पार्टनर की फोटो के साथ कपल मेहंदी डिजाइन लगाकर उन्हें सरप्राइज दे सकती हैं। कपल्स मेहंदी में लोग आजकल अपनी पूरी लव जर्नी भी दिखाने लगे हैं।

रोज मेहंदी डिजाइन
गुलाब के फूल को प्यार का प्रतीक माना जाता है। आप चाहे तो वैलेंटाइन डे पर गुलाब की डिजाइन वाली मेहंदी भी लगा सकते हो। इसमें आप खूब सारे गुलाब और पत्तियो को जोड़कर इस मेहंदी डिजाइन को दिलकश बना सकती है।

लवस्टोरी मेहंदी डिजाइन
वैलेंटाइन डे के मौके पर आप अपने पति या बॉयफ्रैंड को मेहंदी की डिजाइन में लवस्टोरी लिखकर अपने दिल की बात बयां कर सकती हैं। इसमें आप बहुत सारे इमोशंस लिखकर अपने पार्टनर को इम्प्रेस कर सकती हैं।

इनिशिएल मेहंदी डिजाइन
वैलेंटाइन डे के मौके पर आप अपने पार्टनर के नाम का इनिशिएल मेहंदी टैंटू बनाकर भी प्यार के दस्तूर को निभा सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
