Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
Valentine Day Outfit Ideas : रुबीना दिलैक ने शेयर की रुबी रेड ड्रेस में फोटो, डिनर डेट के लिए है परफेक्ट लुक
Valentine's Day Outfit Ideas 2024: 'बिग बॉस 14' विनर रुबीना दिलैक ने इंस्टाग्राम पर अपने एक नए लुक की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। रूबीना की ये तस्वीरें वेलेंटाइन वीक शुरू होने से पहले शेयर किया है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है Ruby Red or Ruby in Red....
ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गईं। फैंस उनकी खूबसूरती और अदाओं की तारीफें कर रहे हैं। इस ड्रेस में रुबीना ने रेड कॉम्बिनेशन वाली प्लजिंग काफ लेंथ ड्रेस में देखा जा सकता है।

अगर आप भी वेलेंटाइन डे पर कुछ रोमांटिक डिनर डेट प्लान कर रही हैं, तो रुबीना के इस लेटेस्ट लुक को आप ट्राय कर सकती हैं। आइए बात करते हैं रुबीना के इस शोल्डर कैप आउटफिट की डिटेलिंग की-
इस प्लजिंग नेक मिडी ड्रेस का शोल्डर कैप इस आउटफिट की खूबसूरती बढ़ा रहा था, जिस पर रंग बिरंगी बीड्स से एम्ब्रॉयडरी का काम किया हुआ था। ड्रेस की कमर में वेस्ट बेल्ट था। इसके रूबीना की यह ड्रेस से वन साइड से हाई थी।

इस ड्रेस की खासियत यह है कि आप इस शोल्डर केप को बैक साइड पर आसानी से ट्रांसफर कर इसे शोल्डर बैक कॉलर भी भी बना सकते हैं। जो भी हो रुबीना इस ड्रेस में कमाल की लग रही है। बात करें उनके लुक की तो उन्होंने इस ड्रेस के साथ लॉन्ग हैवी ईयररिंग्स पहने हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने मैसी बन और न्यूड मेकअप अप्लाई किया है साथ ही हाई हील कैरी किए हैं। उनकी खूबसूरती और फिटनेस देखकर पता ही नहीं चल रहा है कि वो हाल ही में दो बेटियों की मां बनी हैं।

डिलीवरी के महज दो महीने में रुबीना दिलैक
बता दें कि रुबीना दिलैक अभी हाल ही में मां बनी है। चंद दिनों में ही एक्ट्रेस का ये गजब का ट्रांसफोर्मेशन देख लोगों के होश उड़ गए हैं। रुबीना ने प्रेग्नेंसी के बाद अपना वजन तेजी से घटाया है। बीते दिनों एक्ट्रेस ने अपनी वेट लॉस जर्नी को साझा की थी और बताया था कि सी सेक्शन के बाद 10वें दिन एक्ट्रेस ने योग शुरू किया, 15वें दिन मैं स्विमिंग सेशन के लिए गई और 33वें दिन में पिलाटे एक्सरसाइज शुरु कर दी। इसके अलावा एक्ट्रेस डिलीवरी के 36वें दिन बाद ही बिना सहारे के शीर्षासन भी किया।



Click it and Unblock the Notifications
