Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
इन रिंग्स से बिखेरें अलग स्वैग, आप भी करें ट्राई

अंगूठियां ंतो आप पहनती हैं, लेकिन रोजाना एक जैसी। ऐसे में स्वैग कहां से दिखेगा ? आप चाहती हैं कि आप लाइमलाइट में दिखें, तो इसके लिए आप को समथिंग डिफरेंट वाला एटीटयूड अपनाना होगा। अपने पर मेहनत करनी होगी। इसमें बॉडी वेट, कपड़े, बॉडी लैंग्वेज, ज्वेलरी, फुटवियर सबकुछ शामिल है। कई आकर्षक और अद्भुत अंगूठियों की डिज़ाइन लेकर आज हम बात करते हैं ज्वेलरी में रिंग्स की। इन दिनों फैशन रिंग्स में 7 वैरायटी चलन में है। इन्हें जानें, पहनें और बिखेरें हटकर दिखने वाला स्वैग।
1. ट्यूब रिंग
यह रिंग यह रिंग ट्यूब के आकार की होती, लेकिन रिंग शेप लिए होती है। आपका बजट मजबूत है तो इसे गोल्ड व सिल्वर के अलावा अ्रन्य धातुओं में बनवाया जा सकता है। ट्यूब रिंग पहनते ही सामने वाले को लगेगा कि आप प्रोफशनल है। इसे वर्कप्लेस और ऑफिशियल मीटिंग्स में पहनें।
2. ग्राफिक रिंग
आपको सबसे जुदा लगना है तो ग्राफिक रिंग पहनें। इसे आप प्रेशिअस से लेकर ऑटिफिशियल भी बनवा सकती हैं। इस रिंग में आप नाम, निक नेम या पसंदीदा शब्द लिखवा सकती हैं। आजकल बाजार में मोतियों से रिंग्स पर लिखवाने का चलन है। गिफ्ट के लिए पर्सनालाइज्ड ग्राफ्रिक रिंग शानदार है।
3. स्टैकिंग रिंग्स
स्टैकिंग रिंग्स हर हाथ में फबती है। ये तार की तरह पतली होती हैं। इन्हें किसी रिंग के नीचे या ऊपर पहना जाता है। इसे पहनते ही हाथ भराभरा लगता है। इसे सोने के अलावा चांदी में पहना जाता है। एथनिक लुक के लिए आप दोनों या एक हाथ में चांदी की अंगूठियों के साथ चांदी की स्टैकिंग रिंग्स पहनें।
4. सिगार रिंग
सिगार रिंग एक तरह से मोटी बैंड रिंग होती है। रिंग का यह पैटर्न सोने व चांदी में काफी समय से प्रचलित है। किसी धातु की सिगार रिंग पहने, पर इसके साथ किसी भी तरह की रिंग नहीं पहने। अन्यथा इसकी खूबसूरती उभरेगी नहीं। इन दिनो सिगार रिंग के साथ ऊपर और नीचे स्टैकिंग रिंग फैशन में है।
5. मिडी रिंग
मिडी रिंग को उंगली की नोक और पहले पोर के बीच में पहनते हैं। मिडी रिंग को ची रिंग भी कहते हैं। जैसा आपका बजट हो वैसी मिडी रिंग खरीदें। इस पहना कम्फर्टेबल होता है, बस इसे खरीदते समय ध्यान दें कि ये ना बहुत टाइट हो, ना बहुत लूज। साथ ही इसमें प्लेग या सेल्फ डिजाइन ही खरीदें, ताकि लैपटॉप या किचन वर्क करते समय मिडी रिंग से रूकावट नहीं आए।
6. थंब रिंग
अभी तक सुना भी नहीं होगा कि अंगूठे में रिंग भी पहनी जा सकती हैं। रिंग फैशन में थंब रिंग लेटेस्ट फैशन में है। कैसे मटीरियल में थंब रिंग खरीद रहे हैं, यह आपके जेब पर निर्भर करेगा। इसमें ऑनलाइन से लेकर ऑफलाइन बाजार में ढेरों वेरायटीज उपलब्ध हैं। बता दें इसमें पतले व चौड़े बैंड चलन में है। जिस हाथ जैसी रिंग पहनी हो, वैसे मटीरियल की थंब रिंग अलग स्वैग बिखेरती है।
7. कॉकटेल रिंग
इसे स्टेटमेंट रिंग भी कहा जाता है। आजकल एंगेजमेंट रिंग भी कॉकटेल रिंग की तरह बनाई जा रही है। जब भी बड़े साइज की कॉकटेल रिंग पहनें तो इसके रिंग, नेकपीस नहीं पहने । सिर्फ कानों में बड़े साइज के ईयरिंग्स पहनें। इसमें स्टोन चलन में हैं। चांदी की हैवी डिजाइन की कॉकटेल रिंग की कीमत 2000 रुपए से शुरू होती है। इसमें जर्मन स्टर्लिंग सिल्वर, तिबतियन ज्वेलरी, टेराकोटा ज्वेलरी, व पेपर ज्वेलरी की वंरायटी आती है।



Click it and Unblock the Notifications
