Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
Barbiecore Trend 2023: पिंक कलर बना सेलिब्रिटीज का फेवरेट, कैटरीना से लेकर हानिया आमिर बार्बी लुक में छाईं
Barbiecore Trend 2023: इस वक्त पूरी दुनिया के टॉप सेलिब्रिटीज़ पर बार्बी ट्रेंड छाया हुआ है। बॉर्बी डॉल को छोटी बच्चियों के लिए आइडियल मानी जाता है, जो इस वक्त बी टाउन सेलेब्स की पसंद बनी हैं। बार्बी का क्रेज इन दीवाज़ पर सिर चढ़ कर बोल रहा है। अब बार्बी कॉर्प्स एक नया ट्रेंड बन गया है।

बार्बी का पिंक कलर वर्ल्ड की टॉप सेलिब्रिटीज का फेवरेट रंग बना हुआ है, चाहे वो हॉलीवुड हो या फिर बॉलीवुड यहां तक की पाकिस्तान की टॉप एक्ट्रेसेज भी इस रंग में रंग चुकी हैं।

आइए देखते हैं वो कौन कौन से सेलिब्रिटीज है जो बार्बी के फेवरेट रंग, पिंक कलर के दीवाने बनी हुई हैं और उन पर बार्बी ट्रेंड छाया हुआ है। फैशन और स्टाइल के साथ बार्बी की दुनिया में ये सेलिब्रिटीज ग्लैमर का तड़का लगा रहे हैं-
भूमी पेडनेकर-
भूमि पेडनेकर अपने एक्टिंग स्किल को लेकर चर्चा में तो रहती ही हैं, साथ ही फैशन सेंस भी उनका कमाल का है। भूमि को ट्रेंड फॉलो करना पसंद है। फैशन ट्रेंड के साथ उन्होंने खुद को बार्बी के रंग में रंग लिया है और पिंक कलर के आउटफिट के साथ उन्होंने अपनी चमक बिखेरी। चमकीली कोऑर्ड सूट और हाई पोनीटेल के साथ भूमि ने अपना स्टाइल दिखाया। गुलाबी स्कॉर्फ, गुलाबी चश्मा और पिंक झुमके के साथ उन्होंने अपना लुक पूरा किया।
हनिया आमिर-
पाकिस्तान की बार्बी डॉल यानी कि हनिया आमिर के चाहने वाले पाकिस्तान से ज्यादा भारत में हैं। उनकी एक्टिंग बेमिसाल है और खूबसूरती का कहना ही क्या। हनिया को ट्रेंड फॉलो करना काफी भाता है। वो भी इन दिनो बार्बी ट्रेंड को फॉलो करती दिख जाएगीं। उन्होंने Barbiecore trend 2023 को अपनाते हुए एक गुलाबी ड्रेस को स्टाइल किये फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की है। जिसमें हानिया सच में बार्बी डॉल जैसी लग रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने गले में मोतियों की माला पहनी हुई है।
अनन्या पांडे-
अनन्या पांडे अपने फैशन सेंस के मामले में कई बी टाउन सेलिब्रिटीज से आगे हैं। उनका स्टाइल स्टनिंग होता है। हाल ही में उन्होंने भी बार्बी ट्रेंड को फॉलो किया और पिंक कलर की वन-शोल्डर बॉडीकॉन ड्रेस स्टाइल किया।
सनी लियोन
सनी लियोन भी इस ट्रेंड में पीछे नहीं हैं। उन्होंने भी Barbiecore trend 2023 को फॉलो करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अलग-अलग स्टाइल के साथ बार्बी के पिंक रंग में रंगी हुई हैं। सनी अपने हर आउटफिट में कमाल की लग रही हैं। सनी लियोन ने खुद को ऊपर से लेकर नीचे तक गुलाबी रंग में रंग लिया है।
मार्गोट रॉबी से पहले कैटरीना कैफ को ऑफिशियली बार्बी डॉल का खिताब मिल चुका है।
वैसे आपको एक खास बात बता दें कि कैटरीना कैफ को ऑफिशियली बार्बी डॉल का खिताब मिल चुका है। कैटरीना के नाम पर बार्बी डॉल बनाई गई थी। साल 2009 में, कैटरीना कैफ को बार्बी डॉल के 50वें जन्मदिन पर 'कैटरीना कैफ बार्बी डॉल' से सम्मानित किया गया था।
Image Courtesy- Instagram



Click it and Unblock the Notifications
