Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
नया फैशन मंत्रा है शर्ट ड्रेस, आप भी इसे पहनें और छा जाएं
शर्ट ड्रेस काफी हद तक पुरुषों की शर्ट जैसी होती है। यानी इसमें कॉलर, जेब (एक या दो) और फ्रंट ओपन विद बटन्स होती है। बस अंतर होता है लंबाई और फिटिंग का। इसे फीमेल शर्ट भी कहा जाता है।
यह ड्रेस तब बनती है जब इसकी लंबाई नी या काफ लेंथ और फिटिंग टाइट रहती है। स्लीव्स का पैटर्न इसमें शॉर्ट, थ्री फोर्थ या फुल होता है। स्टाइलिश दिखाने के लिए हर फैब्रिक की शर्ट ड्रेस में बेल्ट के लूप्स होते हैं। इनमें फैब्रिक बेल्ट, थ्रेड बेल्ट, एम्बायड्ररी हुई लेदर बेल्ट या स्टोन व पर्ल की स्ट्रिंग वाली स्लीक बेल्ट से शर्ट ड्रेस को फिटिंग दें।

फैब्रिक-प्रिंट में वेरायटी
शर्ट ड्रेस में फैब्रिक के ढेरों ऑप्शन मिल जाएंगे, लेकिन शर्ट ड्रेस के लिए उम्दा फैब्रिक रहेंगे डेनिम, खादी, रेयॉन, कॉटन (पॉपलीन) और सिंथेटिक जॉर्जेट। शर्ट ड्रेस को ऑफिस में पहन रही हैं तो इसका प्रिंट प्लेन या हॉरिजॉनटल लाइन्स (सीधी रेखा) वाला हो। दोस्तों की पार्टी में शर्ट ड्रेस पहन रही हैं, तो इसमें ज्योमैट्रिकल या पोल्का डॉट का प्रिंट अच्छा लगता है। इंडियन प्रिंट्स आपको पसंद है तो शर्ट ड्रेस को को विभिन्न इंडियन प्रिंट्स, जैसे- कलमकारी, अजरक, चुनरी, ब्लॉक प्रिंट, बागरू-डाबरू आदि में कस्टमाइज (यानी टेलर से सिलवा सकती है) करवा सकती हैं।

लेगिंग्स से कलर दें
शर्ट ड्रेस को ऑफिशियल वियर में पहन रही हैं, तो इसे लेगिंग के साथ पहनें। एक तो लेंगिंग शर्ट ड्रेस को कलर देकर आपकी लुक्स को डिफाइन करेंगे, दूसरा शर्ट ड्रेस के साथ लेगिंग पहनने से आप बेफिक्र होकर काम सकती हैं। शर्ट ड्रेस को ब्लू जींस के साथ भी कैरी कर सकती है। तब शर्ट ड्रेस की लेंथ कम हो तो आपकी ओवरऑल लुक्स निखरेगी। इसे लेगिंग या डेनिम के साथ पहनने से बॉडी के फ्लॉ छिपते हैं।

कब कैरी करें
इसे शर्ट ड्रेस का ओकेजन के साथ कनेक्शन नहीं है। फैमिली फंक्शंस में शर्ट ड्रेस पहनेंगी तो क्या आप ऑड मैन आउट नहीं लगेंगी। फिर हंसी का पात्र बनने के लिए आप तैयार रहें। शर्ट ड्रेस की लुक्स कॉरपोरेट वियर की है। इसे ऑफिस वियर के अलावा सिर्फ और सिर्फ फें्रडस गेटूगेदर में पहन सकती हैं। हां, तब इसका प्रिंट पोल्का डॉट या ज्योमैटि््रकल हो या शिमर इफेक्ट देता प्लेन फैब्रिक हो।



Click it and Unblock the Notifications
