Latest Updates
-
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि
'लापता लेडीज' की गांव की सीधी-सादी जया, रियल लाइफ में हैं ग्लैमर्स, यकीन नहीं होता तो PHOTOS देख लें!
Who Is Pratibha Ranta : इन दिनों 'लापता लेडीज' मूवी और 'हीरामंडी' वेबसीरीज दोनों ही चर्चा में हैं। लेकिन आपको बता दें इन दोनों मूवी में जो एक चीज कॉमन हैं वो हैं एक्टर प्रतिभा रांटा। 'लापता लेडीज' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली प्रतिभा रांटा मूवी में जया का किरदार निभाया हैं, वहीं हीरामंडी में वो संजीदा खान की बेटी शमा के किरदार में नजर आई हैं।
प्रतिभा इन दोनों प्रोजेक्ट्स की वजह से चर्चाओं में बनी हुई हैं। आइए जानते हैं कि आखिर प्रतिभा रांटा कौन हैं?

शिमला से हैं प्रतिभा
प्रतिभा रांटा हिमाचल प्रदेश के शिमला की रहने वाली हैं और उन्होंने कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल पढ़ी हैं। मुंबई के उषा प्रवीण गांधी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट से फिल्ममेकिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। प्रतिभा रांटा की प्रीति जिंटा रोल मॉडल रही हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह है दोनों ने शिमला के एक ही स्कूल से पढ़ाई की है।

प्रतिभा शिमला में एक थिएटर आर्टिस्ट और प्रोफेशनल डांसर के तौर पर भी काम कर चुकी हैं और बाद में वो एक्टिंग व मॉडलिंग करने के लिए मुंबई आई थीं। 2018 में मिस मुंबई का खिताब जीतने के बाद प्रतिभा ने कई डेली सोप में काम किया हैं।

प्रतिभा की बहन भी हीरामंडी में आ चुकी हैं नजर
आपको जानकर हैरानी होगी कि प्रतिभा रांटा की बहन आभा रांटा भी एक्टर हैं। हीरामंडी में आभा ने मनीषा कोईराला की जवानी की भूमिका निभाई थी। दोनों ही बहनों ने हीरामंडी में अपनी एक्टिंग स्किल दिखाई है। हालांकि मूवी में दोनों ही बहनों का काफी छोटा रोल था।

काफी स्टाइलिश हैं प्रतिभा
लापता लेडीज में गांव की लड़की का किरदार निभाने वाली प्रतिभा असल लाइफ में काफी ग्लैमर्स हैं। वो एथनिक से लेकर वेस्टर्न में काफी सुंदर लगती हैं। प्रतिभा की इंस्टाग्राम उनके ग्लैमर्स फोटोज से भरी हुई है। फोटोज देखकर ही आप इस बात का अंदाजा लगा चुके होंगे।

स्कूल और कॉलेज गॉइंग फैशन इंस्पीरेशन के लिए प्रतिभा रांटा के फैशन स्टाइल को फॉलो कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
