Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
कौन हैं नेज्म? जिसने सांवला रंग... मजबूत हौसले के दम पर जीता Vogue Model of the Year
Tamil Nadu model Nezhm Inspirational Model Story: तमिलनाडु के एक छोटे से कस्बे की गलियों में पली-बढ़ी नेज्म (Nezhm) आज भारतीय फैशन इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना नाम है। हाल ही में वोग फोर्सेस ऑफ फैशन 2025 (Vogue Forces of Fashion 2025) के मॉडल ऑफ द ईयर (Model of the Year) अवार्ड से सम्मानित होने के बाद नेज्म का नाम देशभर में गूंज रहा है।
लेकिन उसकी कहानी सिर्फ ग्लैमर और अवार्ड्स की नहीं, बल्कि हिम्मत, असली पहचान और बदलाव की कहानी है। आज हम जानते हैं कि कैसे एक गांव से आने वाली सांवले रंग की लड़की ने पूरी दुनिया में अपनी खास पहचान बनाई।

बचपन के सपने और असली संघर्ष
बचपन में नेज्म अक्सर फैशन मैगजीन के पन्ने पलटा करती थी, लेकिन उसे कभी अपने जैसी सांवली त्वचा या दक्षिण भारतीय चेहरे उन पन्नों में नजर नहीं आते थे। समाज ने भी उसे यही बताया कि "मॉडलिंग उसके जैसी लड़कियों के लिए नहीं है"। लेकिन नेज्म ने इन आवाजों को अपने सपनों पर हावी नहीं होने दिया। वो कहती हैं- "मैंने किसी की परफेक्ट परिभाषा में फिट होने की कोशिश नहीं की, मैंने खुद को वैसे ही अपनाया जैसी मैं हूं।"
एक बेतरतीब शूट से शुरू हुआ सफर
नेज्म का करियर किसी बड़ी एजेंसी से नहीं, बल्कि एक लोकल फोटोग्राफर के साथ किए गए कैजुअल शूट से शुरू हुआ। उस शूट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं और वहीं से उसे पहला मॉडलिंग असाइनमेंट मिला। धीरे-धीरे नेज्म की पहचान उन चेहरों में होने लगी जो "mainstream beauty standards" को तोड़ रहे थे। उसकी सांवली त्वचा, घुंघराले बाल और आत्मविश्वास ने लोगों को यह दिखाया कि सौंदर्य की कोई एक परिभाषा नहीं होती।
फैशन में पहचान, संस्कृति और आत्मविश्वास
नेज्म ने अपने हर प्रोजेक्ट में अपनी जड़ों और संस्कृति को साथ रखा। चाहे वो दक्षिण भारतीय परंपरागत परिधान हों या इंटरनेशनल रनवे लुक्स, उसने हर जगह भारतीय संस्कृति को बरकरार रखा। उसने कई बड़े डिजाइनर्स जैसे सबीना चोपड़ा, अनीता डोंगरे और गौरव गुप्ता के लिए रैंप वॉक किया है। लेकिन उसकी सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि उसने खुद को नहीं बदला बल्कि दुनिया की सोच बदल दी।
बदलाव की मिसाल
आज नेज्म उन हजारों युवा लड़कियों के लिए एक प्रेरणा बन चुकी हैं जो खुद पर शक करती हैं। उसकी कहानी यह सिखाती है कि सुंदरता फेयरनेस क्रीम्स या फिल्टर्स में नहीं, बल्कि अपने आत्मविश्वास और अपनी सच्चाई में है।
Vogue Model of the Year एक ऐतिहासिक पल
वोग फोर्सेस ऑफ फैशन 2025 में मॉडल ऑफ द ईयर का अवार्ड जीतना नेज्म के लिए सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि एक मील का पत्थर था। यह उस सफर की जीत थी जो एक छोटे से कस्बे से शुरू होकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचा। अब नेज्म न सिर्फ भारत बल्कि ग्लोबल फैशन में भी रिप्रजेंटशन आवाज बन चुकी हैं।



Click it and Unblock the Notifications
