Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
मेट गाला में 83 करोड़ का गाउन और 200 कैरेट का हार पहनकर पहुंची बिलेनियर सुधा रेड्डी, जानें कौन हैं?
Sudha Reddy Meta Gala 2024 look : मेट गाला 2024 में एक्ट्रेस आलिया भट्ट और बिजनस वुमन ईशा अंबानी ने अपनी शानदार अपीयरेंस से रेड कार्पेट पर चार-चांद लगा दिए। लेकिन आलिया और ईशा के अलावा एक और इंडियन सेलेब थी जिन्होंने अपने लुक की वजह से खूब सुर्खियां बटोरी।
हम यहां बात कर रहे हैं इंडियन बिजनस वुमन सुधा रेड्डी की। फैशन के इतने बड़े मंच पर इंटरनेशनल सेलेब्स के बीच सुधा रेड्डी के लुक की खूब चर्चा हुई। आइए एक नजर डालते हैं सुधा रेड्डी के लुक पर-

83 करोड़ रुपए का मुगल गार्डन इंस्पायर्ड गाउन
मेट गाला 2024 में सुधा रेड्डी ने करोड़ों की कीमत वाला 200 कैरेट का शानदार हीरे का हार और 83 करोड़ रुपए का गाउन पहने नजर आई। वैसे आपको बता दें कि इससे पहले भी 2021 के मेट गाला के रेड कार्पेट पर सुधा रेड्डी नजर आ चुकी हैं। इस साल के इस इवेंट पर शामिल होने के लिए सुधा रेड्डी ने डिजाइनर तरुण ताहिलियानी का डिजाइन किया हुआ ऑफ-व्हाइट गाउन पहना था। मेट गाला 2024 के थीम 'गार्डन ऑफ टाइम' पर उनका यह खूबसूरत सा गाउन मुगल बगीचों से इंस्पायर्ड था। जिसे उन्होंने शीयर केप के साथ स्टाइल किया था। उनके आउटफिट पर जटिल एम्ब्रॉयडरी का काम किय गया था।
200 कैरेट डायमंड का नेकलेस
रिपोर्ट के मुताबिक, बिजनेसवुमेन के आउटफिट की कीमत 10 मिलियन डॉलर यानी 83 करोड़ रुपए है। जिसे 80 कारीगरों ने मिलकर 4500 घंटों में तैयार किया था। इसके ड्रेस को मैच करते हुए सुधा ने अपने पर्सनल कलेक्शन से 200 कैरेट डायमंड नेकलेस पहना था, जिसकी डायमंड 80 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

कौन हैं सुधा रेड्डी?
सुधा रेड्डी हैदराबाद के अरबपति बिजनसमैन पी.वी. कृष्ण रेड्डी की पत्नी हैं। वह 'मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड' की निदेशक हैं। इसके अलावा वो 'सुधा रेड्डी फाउंडेशन', 'यूनिसेफ', 'ग्लोबल गिफ्ट फाउंडेशन', 'ब्रेस्ट कैंसर रिसर्च फाउंडेशन', 'फाइट हंगर फाउंडेशन' और 'एक्शन अगेंस्ट हंगर' जैसी एनजीओ से भी जुड़ी हुई हैं। इस साल चुनाव से पहले इलेक्टोरल बॉन्ड के ज़रिए 966 करोड़ रुपये राजनीतिक चंदे में देने की वजह से भी सुधा रेड्डी सुर्खियों में आ चुकी हैं।



Click it and Unblock the Notifications
