Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
वार्डरोब में जरूर शामिल करें प्लाजो पैंट, इसे बनाएं अपना स्टाइल स्टेटमेंट
ज्यादा दूर नहीं जाते हैं। टटोलते हैं एक दशक पहले महिलाओं का ड्रेसिंग स्टाइल। उस समय इंडियन व वेस्टर्न कपडों में कई वैरायटी मौजूद थी। फिर भी इंडियन वूमन का सलवार कुर्ता दुपट्टे के बिना अधूरा था फैशन। डिजाइनर्स ने भी इसे हाथों हाथ लिया। थोडा प्लस किया, जरा सा माइनस। फिर तैयार हुआ धोती सलवार, हैरम पैंट, पटियाला सलवार, लेगिंग जेगिंग्स डेनिम पैंट। अकसर कई लोगों की शिकायत होती है कि कुछ नयापन नहीं दिखता। पैटर्न एक जैसा ही है कपडा का। कहीं आपके साथ भी ऐसा तो नहीं?
चलिए चेंज लाते हैं। पैंट के साथ कुछ नया करते हैं। तो साधारण स्टाइल की पैंट के बजाय प्लाजो पैंट पहनें। क्यों ! सही कहा न। आजकल इसमें कई स्टाइल पसंद किए जा रहे हैं। प्लाजो पैंट से वाकिफ आप जरूर होंगे। 1970 का यह फैशन दोबारा आपको अपनाने को मजबूर करेगा। बाजार में कई तरह के ट्राउजर मिलेंगे, लेकिन प्लाजो पैंट बेलबॉटम गाउचो ट्लउजऱ हैरम पैंट व पैरलल से एकदम अलग है।

बेलबॉटम कमर से घुटने
तक चुस्त होते हुए पैरों तक खूब घेरदार होती है़ गाउचो ट्राउजर का घेर कमर से शुरू होते हुए लंबाई तक एक समान रहता है। साथ ही इसकी लंबाई घुटने व एड़ी के बीच रहती है़ हैरम पैंट के घेर को चुस्त व चौड़ी मोहरी संभालती है व पैरलल पैंट में घेर सीमित व एकदम सीधा होता है। अब आप पैंट की विविध वेरायटी से प्लाजो पैंट को बखूबी पहचान लेंगे। इसकी खासियत है लाइट फैब्रिक लूज फिटिंग। डिजाइनर भी कहते हैं कि लाइट फैब्रिक से बनी प्लाजो पैंट कमर से एड़ी खूब घेरदार होती है और लंबाई के अंत तक घेर बढ़ता जाता है। फुल लेंथ वाली प्लाजो पैंट आप कैजुअल व फॉमर्ल वियर में पहन सकती हैं।
फैब्रिक का रखें ध्यान
काफी हद तक प्लाजो पैंट का फ्लेयर आपको नाइटवियर जैसा लगेगा। इसे देखकर शायद आप खरीदने का मन न बनाएं, लेकिन कम्फर्ट फैशन फेमिनन बॉडी शेप इसे अपनाने के लिए आपको मजबूर कर देगी। ऑफिस वियर में शिफॉन फैब्रिक से बनी प्लाजो पैंट न पहनें। मौसम कैसा भी हो यह टांगों से चिपक कर आपको शर्मिंदा करेगी। बाजार में प्लाजो पैंट हर फैब्रिक हर प्रिंट में उपलब्ध है। इसमें प्लेन कलर के अलावा फ्लोरल प्रिंट ट्लइबल प्रिंट व जियोमेट्रिकल प्रिंट महिलाओं में लोकप्रिय हैं। इन दिनों प्रिंटेड़ प्लेन स्ट्लइप्ड़ व्हाइट-ब्लैक कॉम्बो स्टाइल चर्चा में है।
ऑफिशियल से कैजुअल लुक
प्लाजो में जंपसूट स्टाइल गोवा स्टाइल़ ऑफिशियल लुक से लेकर कैजुअल लुक में प्लाजो लड़कियों को खूब भा रहा है। प्लाजो पैंट में गोवा स्टाइल काफी चर्चित है। इसकी लंबाई थोडी कम रखी जाती है। इसमें तरह तरह के रंगों और बोल्ड पैटर्न आजकल यंगस्टर्स को पसंद है।
एक स्टाइलिंग टिप
बॉडी फिट शर्ट पहनें। वेडज हील ब्लॉक व फ्लैट हील और पाउच स्टाइल बैग से स्टाइल स्टेटमेंट बनाएं। पैंट लो वेस्ट हो। पैंट में टक की गई शर्ट टॉप या स्पैगिटि आपको लंबा दिखाएगी। प्लाजो के साथ शर्ट ब्लाउज कैमिसॉल बॉडी फिट होना चाहिए। एक्सपेरिमेंट करना पसंद है तो प्लाजो पैंट के साथ कॉरसेट, पेपलम टॉप, टैंक टॉप, स्पैगिटि, कैमिसॉल के साथ पहनें।



Click it and Unblock the Notifications
