Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
World Cotton Day: करवाचौथ पर सादगी में दिखना है स्टाइलिश, इन 5 एक्ट्रेस की तरह पहनें कॉटन साड़ी
World Cotton Day 2025: हर साल 7 अक्टूबर को मनाया जाने वाला वर्ल्ड कॉटन डे (World Cotton Day) कपड़ों की दुनिया में सादगी, प्राकृतिकता और कम्फर्ट का प्रतीक है। ये दिन कपास के महत्व को उजागर करता है। एक समय ऐसा था जब हम खुद अपना कॉटन पहनते थे लेकिन आज के समय में हमें बाहर देश से कॉटन निर्यात करना पड़ता है। कॉटन की बात होती है तो सबसे पहले कंफर्ट का अनुभव होता है क्योंकि इससे बनने कपड़े पहनने में सहज होते हैं और एलिगेंट लुक भी देते हैं।
बहुत से सेलिब्रिटी को तो कॉटन इतना पसंद है कि वो हर बड़े इवेंट में कॉटन के कपड़े पहनने पसंद करते हैं। वहीं अब करवा चौथ आ रहा है। अगर आप भी इस करवा चौथ पर दिखना चाहती हैं सिंपल लेकिन स्टाइलिश, तो कॉटन साड़ी से बेहतर विकल्प कोई नहीं। कॉटन साड़ी आपको देती है एक ग्रेशफुल, एलीगेंट और कम्फर्टेबल लुक जो पूरे दिन पूजा-उपवास में भी सहज महसूस कराता है।

आप मौनी रॉय से लेकर कंगना रनौत तक से कॉटन साड़ी लुक के लिए इंस्पिरेशन ले सकती हैं। आइए आपको बताते हैं कॉटन की खासियत और उन हसीनाओं के साड़ी लुक भी दिखाते हैं जिन्हें आप करवाचौथ पर रिक्रिएट कर सकती हैं।
क्यों है कॉटन साड़ी करवाचौथ के लिए परफेक्ट चॉइस?
- सादगी में शालीनता - कॉटन साड़ी की सॉफ्ट टेक्सचर और नैचुरल फॉल आपको एक प्योर ट्रेडिशनल लुक देती है।
- कम्फर्ट और ब्रीदिंग फैब्रिक - दिनभर के व्रत में कॉटन साड़ी आपको रखती है हल्का और आरामदायक।
- स्टाइल और एलीगेंस का कॉम्बो - इसे मॉडर्न ज्वेलरी, बिंदी और सिंपल हेयरस्टाइल के साथ पेयर करें और पाएं "देसी क्वीन" वाइब्स।
कृति सेनॉन
आप करवा चौथ पर एलिगेंट लुक चाहती हैं तो कृति सेनॉन की तरह कॉटन साड़ी पहन सकती हैं। इस लुक में आप डिसेंट के साथ खूबसूरत भी दिखेंगी। कृति ने तो इस साड़ी को बंगाली स्टाइल में पहना है लेकिन आप करवा चौथ के लिए दूसरे रंग जैसे लाल, गुलाबी या मरून ले सकती हैं और उसे अपने स्टाइल में कैरी कर सकती हैं।
लुक को कंप्लीट करने के लिए मैचिंग ज्वैलरी पहनें और रात के समय थोड़ा डार्क और दिन के समय लाइट मेकअप करें।
कंगना रनौत
करवा चौथ पर स्टाइलिश के साथ एलिगेंट भी दिखना है तो कॉटन साड़ी से बेस्ट और कुछ नहीं। फिर चाहे आप ऑफिस जाएं या फिर घर पर ही पूरा दिन साड़ी पहनें आप बहुत सहज महसूस करेंगी।
कंगना रनौत की तरह आप भी करवा चौथ पर गुलाबी रंग की कॉटन साड़ी पहन सकती हैं जिसके साथ बालों का लो बन बनाएं और साथ में गोल्डन टच में गहने पहनें।
तान्या मित्तल
तान्या मित्तल भी अब किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं जो बिग बॉस 19 के घर में धमाल मचा रही हैं। उनका साड़ी लुक अपने आप में खास है जो अक्सर चर्चा का विषय बना रहता है।
अगर आप भी करवा चौथ पर छा जाना चाहती हैं तो तान्या मित्तल की तरह पर्पल कलर की कॉटन साड़ी पहन सकती हैं।
मौनी रॉय
मौनी रॉय का रेड कॉटन साड़ी लुक इस करवा चौथ के लिए सबसे बेस्ट है। आप इस तरह से जब तैयार होकर पति और ससुराल वालों के सामने जाएंगी तो हर कोई बस आपको ही देखता रह जाएगा।
बस शर्त ये है कि ज्वैलरी भी मौनी की तरह पहनें और मेकअप का खास ध्यान रखें।
काजोल
काजोल की तरह फ्लोरल प्रिंट की कॉटन साड़ी पहन कर आप करवा चौथ पर सबसे अलग और सुंदर लगेंगी। इस लुक की हर कोई तारीफ करेगा।
आप भी अपने लुक को सबसे खास बनाने के लिए इस तरह का लुक कैरी कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
