Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Year Ender 2025: साल 2025 में छाए रहे ये 5 फैशन ट्रेंड्स, 2026 में इन आउटफिट्स का रहेगा बोलबाला
Year Ender 2025: फैशन इंडस्ट्री लगातार ग्रो कर रही है। लोग अपनी लाइफस्टाइल को इन्हैंस करने के लिए तरह-तरह की चीजों का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में, साल 2025 फैशन के लिहाज से बेहद ही खास रहा। इस साल लोगों ने कई ऐसे ट्रेंडी आउटफिट्स पहने जो न केवल देखने में सुंदर थे, बल्कि उनके लुक को भी इन्हैंस कर रहे थे। अब सवाल यह है कि साल 2026 में किन फैशन ट्रेंड्स का सबसे ज्यादा बोलबाला होने वाला है। क्या साल 2026 में कुछ नए फैशन आउटफिट्स देखने को मिलेंगे। अगर आप भी साल 2026 में अपने आउटफिट्स को इन्हैंस करना चाहते हैं, तो आज इस लेख के माध्यम से हम आपको पहले ही बता देते हैं कि आने वाले साल में किन फैशन आउटफिट्स का सबसे ज्यादा ट्रेंड छाने जाने वाला है।

पेस्टल कलर
साल 2025 में पेस्टल कलर लोगों को खूब पसंद आए और उन्होंने अपने आउटफिट भी पेस्टल कलर में ही चुना। ऐसे में, यह ट्रेंड भी अब 2026 में और ज्यादा दिखाई देने वाला है। 2026 में पेस्टल कलर की लोगों के बीच में डिमांड बढ़ेगी और वह शादी व त्यौहारों इस कलर को अब और ज्यादा पहनने वाले हैं। क्योंकि यह लुक को स्टाइलिश बनाने के साथ-साथ एलिगेंट लुक भी देता है।
ओवर साइज ब्लेजर्स और जैकेट
ओवर साइज ब्लेजर्स और जैकेट का 2025 में सबसे ज्यादा ट्रेंड रहा। इसे लोगों ने फॉर्मल और कैजुअल लुक दोनों के साथ वियर किया। ऐसे में यह ट्रेंड में 2026 में भी छाने वाला है। क्योंकि यह एक कंफर्टेबल आउटफिट है, जो लोगों को पसंद तो आता ही है। साथ ही, यह उनके लुक को भी इन्हैंस करता है।
चमकदार कपड़े
इस साल चमकदार कपड़े जैसे सिल्वर, गोल्ड और मैटेलिक शेड्स में काफी ज्यादा पसंद किए गए। ऐसे में, फैशन एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह कपड़े भी साल 2026 में सबसे ज्यादा पसंद किए जाएंगे। खासकर पार्टी और शादियों में यह कपड़े ग्लैमरस तो लगेंगे ही, साथ ही आपके स्टाइल को भी अलग बनाएंगे।
आरामदायक कपड़े
लोग अब ऐसे कपड़ों को पहनना ज्यादा पसंद करते हैं, जो स्टाइलिश तो लगते ही हैं। साथ ही, आरामदायक भी होते हैं। ऐसे में आने वाले साल में ऐसे कपड़ों का सबसे ज्यादा बोलबाला वाला रहने वाला है। लोग लूज पैंट, स्वेटर, कैजुअल टी-शर्ट को सबसे ज्यादा पसंद करने वाले हैं।
एसेसरीज और बूट्स
इस साल एसेसरीज और बूट्स का कॉम्बिनेशन लोगों ने खूब पसंद किया। लड़कियों ने बड़े-बड़े एरिंग और ज्वेलरी के साथ बूट्स को सबसे ज्यादा पहनना। ऐसे में स्टाइलिश का कहना है कि यह ट्रेंड भी 2026 में फेस्टिवल और पार्टी सीजन में चार चांद लगाने वाला है।



Click it and Unblock the Notifications
